Let’s travel together.

तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर, दो बाइक सवार युवकों की मौत

149

हरदा। बीती रात चारुवा-सिराली मार्ग पर कार और बाइक की भिड़ंत में 2 युवक की मौत हो गई, वहीं 3 गंभीर घायलो को हायर सेंटर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि ग्राम दीपगांव के पास यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर व दूसरे की अस्पताल मे उपचार के दौरान हुई मौत।

दरअसल, हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम दीपगांव के पास में हुए सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, वही 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। कर पास की दुकान में जा घुसी, जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वही दूसरे युवक ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना में विक्की राजपूत एवं राहुल की मौत हो गई। मृतक खंडवा के रहने वाले हैं, अन्य तीन घायल को हरदा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मंगलवार सुबह अन्य घायलों को उपचार हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811