Let’s travel together.

71 हजार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, आज पीएम मोदी सौपेंगे नियुक्ति पत्र

85

नई दिल्ली।  पीएम मोदी आज रोजगार मेला के तहत 71 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र बाटेंगे। आज यानी मंगलवार को 10.30 बजे बांटे जाएंगे। पीएम मोदी इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे और युवाओं को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे। पीएमओ ने बयान में बताया- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 10 बज कर 30 मिनट पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नई भर्ती किए गए लोगों को लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

जानकारी के अनुसार रोजगार मेला देश के 45 जगहों पर आयोजित किया जाएगा। देशभर से चुने गए ये नए कर्मी भारत सरकार के तहत विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं देंगे। ये नई भर्तियां केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों व मंत्रालयों के साथ ही राज्य सरकारों व केंद्र शासित प्रदेशों में ग्रामीण डाक सेवक, डाक निरीक्षक, वाणिज्यिक-सह-टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क-सह-टाइपिस्ट, जूनियर लेखा क्लर्क, ट्रैक मेंटेनर, सहायक अनुभाग अधिकारी, लोअर डिवीजन क्लर्क, सब डिवीजनल ऑफिसर, कर सहायक, सहायक प्रवर्तन अधिकारी, निरीक्षक, नर्सिंग अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, फायरमैन, सहायक लेखा अधिकारी, संभागीय लेखाकार, लेखा परीक्षक, कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सहायक कमांडेंट, प्रधानाचार्य, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक, सहायक रजिस्ट्रार, सहायक प्रोफेसर आदि पदों पर होंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811