Let’s travel together.

पारसनाथ भगवान की मर्ति के मूल स्वरुप मे परिवर्तन किए जाने से जैन समाज आक्रोषित

0 98

कलेक्टर के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन

 देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

मालेगांव प्रशासन के द्वारा पारसनाथ भगवान की मर्ति के मूल स्वरुप में छेड़छाड़ किए जाने से जैन समाज खासी आक्रोषित है। अखण्ड दिगंबर जैन समाज सिलवानी के द्वारा सोमवार को बड़ी संख्या में एकत्रित हुए जैन समाज ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन साैंप कर मालेगांवप्रशासन के इस कृत्य की निंदा की है। तथा मूर्ति के मूल स्वरुप के साथ छेड़छाड़ ना करने का आग्रह किया है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि महाराष्ट्र के तहसील मालेगांव जिला वासिम स्थित श्री आंतरिक्ष पारसनाथ भगवान शिरपुर की मूर्ति की लेप प्रक्रिया करने के संदर्भ में उच्चतम न्यायालय का आदेश 5 अप्र्रैल 23जिला प्रशासन की निगरानी में लेप करने का था। लेकिन लेप के दौरान मूर्ति के मूल स्वरुप में छेड़छाड़ की गई है। जिसमें श्वेतांबर ट्रस्टी एवं लेपन कारीगर के तरफ से श्री आंतरिक्ष पारसनाथ भगवान की मूर्ति के पेट पर मोटा सा बलै बनाया गया है। मूर्ति की सप्तफणी (नागमणि) के ऊपर एक एक मोटी मणि बनाई गई है। मूर्ति के कान के पीछे का भाग बढ़ाया गया है। मूर्ति की आखों में बदलाव किया गया है। मूर्ति के चरणो के नीचे तीन रेखाएं बना कर मूल स्वरुप में बदलाव किया गया है।ं
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गयाहै कि मूर्ति में यह बदलाव प्रशासन की देखरेख में किया गया र्है ।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि श्वेतांबर ट्रस्टीयों व लेप का कार्य करने वाले कारीगरों की तरफ से मूर्ति की लेपन प्रक्रिया में मूर्ति के मूल स्वरुप में जो परिवर्तन किया गया है। उसे शीध्र हटा कर मूल स्वरुप में लाया जावे। अन्यथा जैन समाज इसके विरुद्व तीव्र आंदोलन प्रारंभ करने को मजबूर होगी । तथा न्यायालय के आदेश कीअ वहेलना के लिए प्रशासन के खिलाफ अवमानना का प्रकरण न्यायालय में चलाने को मजबूर होगा। ज्ञापन की प्रति राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री राज्य मंत्रालय मुम्बई को भी प्रेषित की गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811