Let’s travel together.

80 लाख की लागत से लगाया गया 150 एकड़ का प्लांटेशन हुआ खाक,अधिकारी कर रहे जांच की बात

0 449

ओबेदुल्लागंज/रायसेन से उपेंद्र मालवीय की रिपोर्ट

भ्रस्टाचार में जलते वन, अधिकारी कर रहे जांच की बात जी हां हम बात कर रहे औबेदुल्लागंज वन मंडल की यहां लापरवाही का नतीजा आग से 150 एकड़ का प्लांटेशन हुआ खाक बीते वर्ष 2020 में वन परीक्षेत्र गोहरगंज के पांजरा वीट में कंपार्टमेंट नंबर 831 में अस्सी लाख रुपए की लागत से ग्रीन इंडिया मिशन के तहत प्लांटेशन किया गया जिसमे सगोंन,शीशम,कंजी, चिरोल,जाम, सहित कई प्रजाति के लाखों पौधे लगाए गए थे। कल प्लांटेशन में लगी आग के कारण लगभग 150 एकड़ में लगे प्लांटेशन के पौधे नष्ट हो गए हैं। जिसके बाद अब वन मंडल औबेदुल्लागंज के dfo विजय कुमार इस मामले में दल गठन और जांच की बात कह रहे हैं।

-वन परिक्षेत्र गोहरगंज की पांजरा बीट में प्लांटेशन में आग इतनी भयानक थी कि इस आग में 80 लाख रुपए की लागत से लगाए गए 150 एकड़ का प्लांटेशन जलकर खाक हो गया। इस आग में न सिर्फ प्लांटेशन खाक हुआ बल्कि मवेशियों का चारा और छोटे पशु-पक्षी भी जल गए। दोपहर में लगी आग ने शाम तक भयंकर रूप ले लिया जिसके बाद चौकीदार और दूसरे कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। लेकिन अधिकारी मौके पर नही पहुँचे


यदि अधिकारी मौके पर पहुंचते और दमकल आदि के इंतजाम किए जाते तो इस आग पर काबू पाया जा सकता था साथ ही नुकसान इतने व्यापक न होता।

वन क्षेत्रों में हो रहे कार्यों को वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा बाहर के ठेकेदारों से कराए जाने के कारण स्थानीय व क्षेत्रीय सहित वन समितियों की उपेक्षा हो रही है। जिसके चलते वन क्षेत्रों से उनका लगाव कम हो रहा है। इस उपेक्षा का प्रमाण शासकीय दस्तावेजों में भुगतान प्रपत्र में देखा जा सकता हैं। स्थानीय समितियां एवं मजदूर वर्ग प्राकृतिक वन संपदा जैसे तेंदूपत्ता, चार बिजी, महुआ, माहौल पत्ता, आंवला आदि बटोरकर जीवन यापन करते है एवं मजदूरी का कार्य विभाग इन्हें न दे कर मशीनों ओर बाहरी ठेकेदारों से करा रहे है ।
जिससे स्थानीय लोगो को रोजगार नहीं मिल पाता जिसकी वजह से आसपास के ग्रामीण जन दूसरे जिले में पलायन कर रहें है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |     शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां     |     बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811