Let’s travel together.

शिवरात्रि के पर्व पर संगिनी संस्था द्वारा महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0 611

भोपाल।शिवरात्रि के पर्व पर संगिनी संस्था द्वारा मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत बड़ वाले महादेव मंदिर पीर गेट, भोपाल में महिला जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें महिलाओं और लड़कियों को जानकारी दी गई कि उनके साथ होने वाली छेडछाड / महिला को देख कर कमेंट करना/ उनका रास्ता रोकने की कोशिश करना / इशारे करना/ अनचाहे स्पर्श करने पर वो धारा 354 के तहत कानूनी कार्यवाही कर सकती है।

साथ ही महिला पर्यटकों के विचार भी जाने । संस्था द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा चलाये जा रहे अंकुर अभियान की जानकारी दी गई उनको रोज़ एक पौधा लगाने व वायुदूत ऍप डाऊनलोड कर अपने पौधे की फ़ोटो ऍप पर साझा करने के विषय में जानकारी दी गई , स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के सर्वेक्षण में भी लोगों से बात कर के सर्वेक्षण फॉर्म भरे गए।
कार्य्रकम में संगिनी संस्था के सदस्यों, बी एस एस एस व बेनज़ीर कॉलेज के स्टूडेंट्स द्वार लोगो को जागरूक किया गया।
न्यूज सोर्स-अपूर्वा शांडिल्य

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811