सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर
रायपुर जिला के खरोरा तहसील अंतर्गत ग्राम बंगोली में प्रति वर्षानुसार गली क्रिकेट टीम बंगोली के तत्वावधान में ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजित था जिसका समापन विजेता टीम को पुरस्कृत कर किया गया।
जिसमें प्रथम पुरस्कार विजेता टीम मुंगेसर को पवन कुलर की ओर से ₹ 15,001 ,द्वितीय पुरस्कार विजेता टीम गनियारी को समिति द्वारा ₹ 10,001 , तृतीय पुरस्कार बड़गांव टीम को ₹ 5,001 की पुरस्कार इंद्रकुमार नायक (धनसुली ) एवं मैन ऑफ द सिरीज के लिए रेंजर सायकल CRC द्वारा दिया गया। आयोजन में विशेष सहयोग पुर्णेन्द्र नायक, जीडी फ्यूल्स, हंसा ब्रिक्स व वरिष्ठ ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा जिससे सफलता पूर्वक प्रतियोगिता संपन्न हुआ। उक्त जानकारी समिति के कप्तान राज साहू ने दी ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनेश निषाद ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए गली क्रिकेट टीम के द्वारा मैदान स्थल में पेय जल व्यवस्था हेतु नलकूप के मांग पर गंभीरता से कार्य करने की हामी भरी।
समापन व पुरस्कार वितरण के अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सदस्य धनेश निषाद, ग्राम के प्रथम नागरिक सरपंच झुकू बांधे, उपसरपंच विजय वर्मा, पवन कुलर,सुनील चौधरी, आशीष जी डी फ्यूल्स, हंसा ब्रिक्स,इंद्रकुमार नायक ( धनसुली ) की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए गली क्रिकेट टीम के अध्यक्ष ओमप्रकाश बैरागी ने सभी आगन्तुक टीम व अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए सहयोगी ग्रामीणों को धन्यवाद ज्ञापित किया।