Let’s travel together.

लापता हुई शादीशुदा युवती को पुलिस ने खोजा, गौरवी भेजा

123

भोपाल । राजधानी में बीते दिनों छोला मंदिर थाना इलाके से गायब हुई शादीशुदा युवती को पुलिस ने खोज निकाला है। पुलिस ने युवती को गौरवी संस्थान  भेज दिया है। इसी बीच बजरंग दल ने मामले में लव जिहाद का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। युवती अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही थी। अंतत: पुलिस ने युवती को उसके छोटे दो बच्चों के साथ गौरवी भेज दिया। इसके बाद मामला शांत हुआपुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली एक 27 वर्षीय युवती के पति की मौत हो चुकी है। पति से उसके तीन और सात साल के दो बच्चे भी हैं। वह कभी ससुराल तो कभी मायके में रहती थी। अप्रैल में वह अपने मायके में रह रही थी। 19 अप्रैल को युवती अचानक लापता हो गई थी। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज की थी। जांच के दौरान युवती के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को युवती को खोज निकाला। बयान दर्ज करने के दौरान युवती ने स्वेच्छा से प्रेमी के साथ रहने की बात कही। इस बात का पता चलने पर युवती के ससुराल पक्ष के लोग थाने पहुंचे। उन्होंने बच्चों को उनके सुपुर्द करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। युवती, बच्चे सौंपने के लिए तैयार नहीं हुई। इस पर ससुराल पक्ष के लोगों ने बजरंग दल के लोगों को बुला लिया। बताया जाता है कि बजरंग दल के कार्यकर्तों ने जमकर नारेबाजी करते हुए लव जिहाद का आरोप लगाते हुए थाने में जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी थाने पहुंचे। युवती किसी भी कीमत पर अपने बच्चों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। पुलिस का कहना है कि बच्चों की उम्र कम है। इस वजह से उन्हें मां से अलग नहीं किया जा सकता है। इस वजह से काउंसलिंग के लिए युवती को गौरवी संस्थान भेज दिया गया है। ससुराल वाले बच्चों को उनके सुपुर्द करने के लिए दबाव बना रहे थे। युवती, बच्चे सौंपने के लिए तैयार नहीं हुई।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811