Let’s travel together.

महाशिवरात्रि विशेष…. तंत्र मार्गियों का तीर्थ है प्राचीन शिवधाम यहां सूर्य करते हैं शिव का श्रृंगार

0 556

शिव के साथ होती है शक्ति की आराधना,जामगढ़-भगदेई में मिलता है भोले बाबा का बरदान

कमल याज्ञवल्क्य

बरेली ( रायसेन)। अपनी अद्भुत स्थापत्य कला के लिए विख्यात रायसेन जिले के बरेली अनुविभाग में स्थित ऐतिहासिक ग्राम जामगढ़-भगदेई के अति प्राचीन ऐतिहासिक शिव गुफा- मंदिर अपनी विशिष्ट विशेषताओं के लिए विख्यात है. संभवतः रायसेन जिले का यह एक मात्र अति प्राचीन शिव मंदिर है जो देश भर के शैव उपासकों और तंत्र मार्गी साधकों के लिए सहजता के साथ सिद्धी प्राप्ति का बड़ा तीर्थ माना जाता है. विभिन्न तांत्रिक प्रतीकों से सुसज्जित हैं यह शिव

और शक्ति के धाम. महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर यहां शिव के साथ प्राचीन देवी मठ में विराजी माँ भगवती की भी आराधना की परंपरा है. यहां की विशेषता यह भी है कि सूर्य की पहली किरण सीधे मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर पड़तीं है, यहां सदियों से सूर्य ही शिव का श्रृंगार कर रहे हैं. बताया जाता है कि यहां मूल शिवलिंग ओंकारेश्वर जैसे हैं. पास ही विभिन्न तांत्रिक प्रतीकों से सुसज्जित प्राचीन देवी मठ है. यहां शिव के साथ शक्ति की पूजा की अनूठी परंपरा भी है. कहते हैं यहां साधना करने वाले को भोले मनचाहा वरदान देते हैं.

किवदंती के अनुसार त्रेता युग का है शिव मंदिर

विंध्याचल पर्वत के पास तालाब के किनारे स्थित भव्य अति प्राचीन शिव मंदिर को ग्रामीण त्रेतायुग का जामवंत द्वारा निर्माण किया मानते हैं. अधूरे कलश को लेकर एक किवदंती है कि इस अति प्राचीन शिव मंदिर का निर्माण जामवंत ने नग्न होकर एक ही रात में किया. बताया गया है कि जामवंत ने अपनी बहन से कहा था कि कोई मंदिर निर्माण स्थल तरफ आए तो घंटा बजा देना. जामवंत की बहन ने परीक्षा लेने के लिए घंटा बजा दिया और जामवंत अधूरे कलश को छोड़कर अपनी गुफा में चले गए. हालांकि तंत्रमार्गी इस मंदिर के निर्माण को पांचवीं-छठवीं शताब्दी का मानते हैं. मंदिर को

लेकर मत मतान्तर अपनी जगह हैं किन्तु ऐतिहासिक विरासत के रूप में आज भी यह अति प्राचीन शिव मंदिर अपने होने की गवाही सदियों से स्वयं दे रहा है. इसी प्रकार विंध्याचल पहाड़ी पर स्थित प्राकृतिक प्राचीन शिवगुफा पर भी महाशिवरात्रि के पर्व पर भक्तों का तांता लगा रहता है. यह बात अलग है कि

जिला प्रशासन की घोर उपेक्षा के चलते यहां किसी प्रकार भी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है. भोले के भक्त परेशानियों की परवाह किये बगैर ऊबड़ खाबड़ रास्ते से गुफा तक पहुंच कर शिव जी का अभिषेक भक्ति सहित करते हैं. आज भी महाशिवरात्रि के विशेष पर्व पर अंचल के अलावा दूर दूर के भक्त अपने भोले भगवान का जलाअभिषेक और पूजा आराधना भक्ति सहित कर रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चलती ट्रेन से गिरा अज्ञात बुजुर्ग, गंभीर हालत में विदिशा रेफर     |     भाषा की मर्यादा का हो रहा चीरहरण- संजय मेहता     |     रायसेन जिले के दीवानगंज के छोटे से गांव सेमरी से निकली बेटी ने फतह किया विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट     |     राष्ट्र सेविका समिति विदिशा विभाग के सात दिवसीय प्रारम्भिक वर्ग का हुआ समापन     |     काले कुत्ते ने मचाया कोहराम: शिवपुरी में बच्चों-महिलाओं समेत 60 लोग घायल, सर्च जारी     |     भोपाल में दर्दनाक हादसा: इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट में आग लगने से 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत     |     शिवपुरी में पानी के विवाद पर हिंसा: टैंकर कर्मी पर लोहे की बाल्टी से हमला, नाक फटी     |     साँची विधानसभा के ग्राम सगौर एवं आलमखेड़ा की घटनाओं पर दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, उचित मुआवजे की मांग     |     शहरकाज़ी को लेकर उठे विवाद पर मसाजिद कमेटी का बड़ा खुलासा     |     सर्राफा दुकान से 26 लाख कीमत की सोने की करधौनी लेकर भागा लुटेरा , भागते में गिरा और पकड़ा गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811