Let’s travel together.

महाशिवरात्रि विशेष…. तंत्र मार्गियों का तीर्थ है प्राचीन शिवधाम यहां सूर्य करते हैं शिव का श्रृंगार

0 548

शिव के साथ होती है शक्ति की आराधना,जामगढ़-भगदेई में मिलता है भोले बाबा का बरदान

कमल याज्ञवल्क्य

बरेली ( रायसेन)। अपनी अद्भुत स्थापत्य कला के लिए विख्यात रायसेन जिले के बरेली अनुविभाग में स्थित ऐतिहासिक ग्राम जामगढ़-भगदेई के अति प्राचीन ऐतिहासिक शिव गुफा- मंदिर अपनी विशिष्ट विशेषताओं के लिए विख्यात है. संभवतः रायसेन जिले का यह एक मात्र अति प्राचीन शिव मंदिर है जो देश भर के शैव उपासकों और तंत्र मार्गी साधकों के लिए सहजता के साथ सिद्धी प्राप्ति का बड़ा तीर्थ माना जाता है. विभिन्न तांत्रिक प्रतीकों से सुसज्जित हैं यह शिव

और शक्ति के धाम. महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर यहां शिव के साथ प्राचीन देवी मठ में विराजी माँ भगवती की भी आराधना की परंपरा है. यहां की विशेषता यह भी है कि सूर्य की पहली किरण सीधे मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर पड़तीं है, यहां सदियों से सूर्य ही शिव का श्रृंगार कर रहे हैं. बताया जाता है कि यहां मूल शिवलिंग ओंकारेश्वर जैसे हैं. पास ही विभिन्न तांत्रिक प्रतीकों से सुसज्जित प्राचीन देवी मठ है. यहां शिव के साथ शक्ति की पूजा की अनूठी परंपरा भी है. कहते हैं यहां साधना करने वाले को भोले मनचाहा वरदान देते हैं.

किवदंती के अनुसार त्रेता युग का है शिव मंदिर

विंध्याचल पर्वत के पास तालाब के किनारे स्थित भव्य अति प्राचीन शिव मंदिर को ग्रामीण त्रेतायुग का जामवंत द्वारा निर्माण किया मानते हैं. अधूरे कलश को लेकर एक किवदंती है कि इस अति प्राचीन शिव मंदिर का निर्माण जामवंत ने नग्न होकर एक ही रात में किया. बताया गया है कि जामवंत ने अपनी बहन से कहा था कि कोई मंदिर निर्माण स्थल तरफ आए तो घंटा बजा देना. जामवंत की बहन ने परीक्षा लेने के लिए घंटा बजा दिया और जामवंत अधूरे कलश को छोड़कर अपनी गुफा में चले गए. हालांकि तंत्रमार्गी इस मंदिर के निर्माण को पांचवीं-छठवीं शताब्दी का मानते हैं. मंदिर को

लेकर मत मतान्तर अपनी जगह हैं किन्तु ऐतिहासिक विरासत के रूप में आज भी यह अति प्राचीन शिव मंदिर अपने होने की गवाही सदियों से स्वयं दे रहा है. इसी प्रकार विंध्याचल पहाड़ी पर स्थित प्राकृतिक प्राचीन शिवगुफा पर भी महाशिवरात्रि के पर्व पर भक्तों का तांता लगा रहता है. यह बात अलग है कि

जिला प्रशासन की घोर उपेक्षा के चलते यहां किसी प्रकार भी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है. भोले के भक्त परेशानियों की परवाह किये बगैर ऊबड़ खाबड़ रास्ते से गुफा तक पहुंच कर शिव जी का अभिषेक भक्ति सहित करते हैं. आज भी महाशिवरात्रि के विशेष पर्व पर अंचल के अलावा दूर दूर के भक्त अपने भोले भगवान का जलाअभिषेक और पूजा आराधना भक्ति सहित कर रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गेहूं खरीदी मे अव्यवस्था को लेकर त्रिमूर्ति चौराहे  हाइवे पर चक्काजाम     |     देवनगर में 12 मई को आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा संगम मेला     |     प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन संपन्न     |     मध्यप्रदेश महाराष्ट्र ओर उत्तर प्रदेश के 13 गांजा तस्करों से करीब दो करोड़ का गांजा जप्त     |     कांबिंग गश्त में संदेहियों वारंटियों के घर घर चेकिंग     |     “बस्तर आइडल 2026” में रायपुर की अरुणिमा शर्मा के किया रायपुर का नाम गौरांवित     |     खेतों में धधक रही नरवाई, धुएं से घुट रहा माहौल ,रोजाना जल रही फसलों की अवशेष, बढ़ रहा प्रदूषण और पशुओं के चारे का संकट     |     20 दिनों से खराब पड़ा हैंडपंप, पानी के लिए परेशान हो रहे लोग     |     6119 मीटर की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा,पर्वतारोही अंजना यादव ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को किया समर्पित     |     खेत मालिक एवं विजली विभाग की लापरवाही से तीन गाय की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811