Let’s travel together.

10 लाख की लागत की स्ट्रीट लाईट का विधायक श्री राजपूत ने किया लोकार्पण

0 124

 

दूधिया रोशनी से नगर की मुख्य सड़क हुई रोशन

मुख्य मार्ग के डिवाईडर पर नगर परिषद ने स्थापित कराई 16 स्ट्रीट लाईट

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने नगर परिषद के द्वारा स्टेट हाईवे पर बने डिवाईडर पर स्थापित कराई गई स्ट्रीट लाईटो का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया। नगर की सडक़े रात्रि के समय दूधिया रोशनी से सराबोर रहे। ताकि नागरिको को अंधेरे का सामना ना करना पड़े। साथ ही नगर के सौंदर्यकरण में भी बृद्वि हो सके । नगर परिषद के द्वारा प्रथम चरण में गांधी चौक से नगर परिषद कार्यालय तक सडक़ के बीचो बीच बने डिवाईडर पर 16 स्ट्रीट लाईटे करीब 10 लाख रुपए की लागत से स्थापित कराई है।


नगर परिषद के द्वारा स्टेट हाइवे की मुख्य सड़क पर स्ट्रीट लाईट लगाए जाने पर विधायक श्री राजपूत नगर परिषद अध्यक्ष सहित सभी पार्षद आदि ने विधायक का आभार माना। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक, विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक, पूर्व नप अध्यक्ष संजय मस्ताना,भाजपा मंडल विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लखन चंदेल, मिलन जैन, मोनू मताम्बर, मुकेश राय,विष्णु रावत आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811