Let’s travel together.

डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने और डिजिटल जिला बनाने के निर्देश

0 80

 

सुरेंद्र जैन रायपुर

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में डीएलसीसी की बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सिंह ने शासन की योजनाओं एवं बैंकिंग आकड़ों की समीक्षा की। उन्होंनेे कहा कि सभी बैंक नए वर्ष में संजीदगी के साथ कार्य करें। शासन की सभी योजनाओं में लक्ष्य प्राप्ति दिसंबर तक पूर्ण किया जाए। डॉ सिंह बैंकों को डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देते हुए रायपुर को डिजिटल जिला बनाने के लिए निर्देश दिया।

कलेक्टर ने कहा कि सभी बैंक अपने परिसर में दस-दस पौधे का रोपण करें। साथ ही बिल्ंिडग में वाटर हारवेस्टिंग प्रणाली लागू करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य से जुडी योजनाओं का संवेदनशीलता के साथ क्रियान्वित करने में सहयोग करें। नागरिकों विशेषकर महिला समूहों को लोन प्रदान करते समय प्रक्रियाओं को सरल करें। महिला समूहों के प्रमुख पदाधिकारियों को बुलाकर जल्द से जल्द लोन प्रदान करें। यह काफी छोटी राशि की ऋण होते हैं इनको प्रक्रियाओं मे ना उलझाएं।

डॉ सिंह ने कहा कि लोन निरस्त करने के पहले प्रकरणों का संवेदनशीलता और बारीकि से जांच करें। जिला प्रशासन द्वारा रिजेक्टेड किए गए प्रकरणों का फीडबैक लेकर परीक्षण किया जाएगा। साथ ही एसीपी के लिए नाबार्ड, आरबीआई व लीड बैंक को समन्वय स्थापित कर नए वित्त वर्ष के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811