Let’s travel together.

राइस मिल में लगी भीषण आग दमकल कर्मियों ने छह घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

83

भिलाई। शनिवार की रात को चंदखुरी के राकेश राइस मिल में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में छह घंटे से ज्यादा समय लगा। दमकल कर्मियों ने 15 गाड़ी पानी और फोम की मदद से आग पर काबू पाया। घटना का कारण अज्ञात है, लेकिन इस घटना में लाखों रुपये के धान, बारदाना और अन्य सामान जल गए। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

चंदखुरी दुर्ग स्थित राइस मिल में लगी थी आग

जानकारी के अनुसार रविवार की रात को करीब 10 बजे चंदखुरी स्थित राकेश जिंदल इंडस्ट्रीज (राइस मिल) में आग लगी। 10:16 बजे डायल 112 पर इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद नगर सेना की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए रवाना हुई। राइस मिल के गोदाम में आग लगी हुई थी

गोदाम में धान और बारदाने रखे हुए थे। आग की चपेट में आने से उन सभी में आग लग गई थी। गोदाम का शटर बंद था, जिसे काफी मशक्कत के बाद खोला गया। इसके बाद आग को बुझाने का काम शुरू किया गया। आग को बुझाने में करीब 15 गाड़ी और फोम का इस्तेमाल किया गया।

करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। भोर में चार बजे आग पूरी तरह से बुझी। अभी तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी होगी। जिस गोदाम में आग लगी थी, उसके बगल में एक और गोदाम था, लेकिन समय पर आग बुझा लिए जाने के कारण दूसरे गोदाम तक आग नहीं पहुंच सका।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नेशनल लोक अदालत में 16 मामलों का हुआ निराकरण, 16.61 लाख रुपए के समझौते     |     सर्वेयर ने नकारा, फिर भी दबंगई से तुल रहा घटिया गेंहू; श्रीनाथ वेयरहाउस संचालक की मनमानी चरम पर     |     एसडीएम ने किया श्रीनाथ वेयरहाउस का निरीक्षण, प्रतिबंध के बावजूद तुलाई करने पर संचालक को फटकार     |      जनगणना के मकान सूचीकरण कार्य में हासिल की पहली सफलता, प्रगणकों को किया सम्मानित     |     गढ़ी सेक्टर में कुपोषित बच्चों को वितरित की गई फूड किट     |     क्या तमिलों का द्रविड़ राजनीति से मोहभंग होने लगा है?- अजय बोकिल     |     पूर्व सरपंच पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप     |     घर घर पहुंच रहा प्रदूषण बड़ा सवाल पर्यावरण संरक्षण मंडल या प्रदूषण संरक्षण मंडल     |     पुरन तालाब पर ‘श्रमदान’ की रस्मअदायगी के बीच प्रभारी मंत्री ने सिस्टम को आईना दिखाया     |     बेगमगंज कृषि मंडी में तेज वर्षा से 6 सैकड़ो क्विटल गेंहू भीगा , करीब 2 लाख का हुआ नुकसान      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811