Let’s travel together.

17 अप्रैल से चलेगी गोंदिया-जबलपुर स्पेशल पैसेंजर ट्रेन मिली सौगात

132

बालाघाट। 17 अप्रैल से जिलेवासियों को जबलपुर तक सीधी रेल सेवा की सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से महाराष्ट्र के गोंदिया से बालाघाट होते हुए जबलपुर तक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन शुरू करने की मांग अब पूरी हुई है। वर्तमान में गोंदिया से जबलपुर के नजदीक गढ़ा रेलवे स्टेशन तक पैसेंजर ट्रेन का संचालन हो रहा है, लेकिन एक और पैसेंजर ट्रेन की सौगात मिलने से जिलेवासियों को सहूलियत मिलेगी। 17 अप्रैल, सोमवार को शाम चार बजे सांसद डा. ढालसिंह बिसेन बालाघाट रेलवे स्टेशन पर गोंदिया-जबलपुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान डीआरएम सहित रेलवे अधिकारी तथा रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे। सांसद डा. बिसेन ने बताया कि अपने लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधा के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। 17 अप्रैल से प्रारंभ हो रही जबलपुर-गोंदिया स्पेशल ट्रेन के प्रारंभ होने से सुबह जबलपुर से आने वाले और रात्रि में जबलपुर जाने वालों को इसका फायदा मिलेगा। इस ट्रेन से जबलपुर से महानगरों की ओर जाने वाली ट्रेनों की कनेक्टिविटी मिलने से रेल का सफर आसान होगा।

इस समय सारिणी से चलेगी यह ट्रेनः

17 अप्रैल को जबलपुर-गोंदिया स्पेशल पैसेंजर ट्रेन अपने शुभारंभ पर सुबह 11 बजे जबलपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। शाम 4.23 बजे बालाघाट और 5.30 को गोंदिया स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन गोंदिया रेलवे स्टेशन से शाम 6 बजे छूटेगी, जो 6.50 बजे बालाघाट स्टेशन पहुंचेगी। यहां से निकलने के बाद यह ट्रेन रात 12.30 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबकि 18 अप्रैल से यह अपने नियमित समय सुबह 6 बजे जबलपुर से बालाघाट व गोंदिया के लिए निकलेगी।

जबलपुर-गोदिंया रूट पर बढ़ रही मांगः

जबलपुर-गोदिंया-बालाघाट रेल मार्ग को जबसे ब्राडगेज में बदला गया है तब से इस रूट पर ट्रेनों की मांग बढ़ गई है। वर्तमान में जबलपुर-नैनपुर के बीच कुल पांच ही ट्रेन हैं जिनमें से दो ट्रेन ही प्रतिदिन की है जबकि बालाघाट-जबलपुर के बीचे पांच ट्रेनें भी नहीं हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811