Let’s travel together.

आइडी पासवर्ड चुराकर लाखों की धोखाधड़ी मोबाइल दुकान संचालक ने दर्ज कराई शिकायत

96

डिंडौरी। मोबाइल दुकान संचालक के रिचार्ज करने वाले मोबाइल से आइडी पासवर्ड चुराकर चार युवकों ने लाखों की धोखाधड़ी की। पीड़ित ने कोतवाली में गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता जगतराम चन्देल पिता सुशील कुमार चंदेल 28 वर्ष ने निवासी ग्राम चटुवा ने बताया कि डिंडौरी में रोड में गोविन्द मोबाइल के नाम से उसकी दुकान है। दुकान में अखिलेश चन्देल पिता ज्ञानसिंह राठौर आयु 22 वर्ष कार्य करता रहा। जगतराम चन्देल ने बताया कि वह जिस आइडी से मोबाइल रिचार्ज करता था उसकी आइडी का पासवार्ड ले लिया। नवंंबर 2022 में उसने दुकान आना बंद कर दिया। चोरी छिपे निजी लाभ के लिए ओमप्रकाश राठौर व रोहित सिंह राठौर के सहयोग से दुरुपयोग लाखों रुपये का मोबाइल रिचार्ज किया है।

मैं छह अप्रैल 2023 को व्यावसायिक प्रयोजन के चलते अन्यत्र राज्य गया था और 11 अप्रैल 2023 को वापस डिंडौरी आया। इस अवधि में उसने अपनी आइडी से किसी का मोबाइल रिचार्ज नहीं किया। इसके बाद भी उक्त आइडी का स्टेटस देखने पर पता चला कि जब वह बाहर गया था, उन छह दिवस के अवधि में उसकी आइडी पासवार्ड का उपयोग कर कुल 32 हजार रुपये का रिचार्ज किया गया है। उन व्यक्तियों से मोबाइल के माध्यम से संपर्क करने पर पता चला कि अखिलेश चंदेल व अन्य के साथ मिलकर कथित रिचार्ज किया गया है। अखिलेश राठौर को अनावेदक दुकान से गए हुए लगभग चार माह हो गए हैं। इस अवधि में इलेक्ट्रोनिक डिवाइस का उपयोग कर चार लाख की क्षति पहुंचाई है। जगतराम चन्देल ने बताया कि दुकान में रहते हुए इसी आइडी व पासवार्ड का उपयोग कर मोबाइल रिचार्ज करता रहा, इसलिए कृत्य की जानकारी नहीं हो सकी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811