छिंद दरबार एवं नगर के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी धाम में दशहरे पर लगता हे बड़ा मेला
रुपेश मेहरा बरेली रायसेन
नवरात्रि एवं दशहरा पर विशेष तौर पर छिंद दरबार एवं नगर के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी धाम में दशहरे पर बड़ा मेला लगता है नगर में अनेक जगह पर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना दशहरा चल समारोह एवं रात्रि जागरण के संबंध में व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती ने बताया कि नगर में कई जगह दुर्गा उत्सव समितियों का पंडाल बनता है। वहां पर नगर परिषद द्वारा साफ सफाई एवं एमपीवी द्वारा लाइट व्यवस्था दर्शनार्थियों के लिए जगह-जगह पानी व्यवस्थाओं को लेकर इस बार विशेष व्यवस्था की जा रही है नगर के सभी नागरिकों से त्योहार को लेकर व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपेक्षा की गई। जिसमें दशहरा पर्व पर नगर में बड़ा बाजार से अखाड़ों एवं हॉकी ग्राउंड में रावण दहन को लेकर नगर के छोटे बड़े बच्चे एवं दर्शनार्थी त्यौहार मैं उत्साह के साथ सम्मिलित होते हैं।

बैठक में खेड़ापति माता मंदिर के कोषाध्यक्ष बालमुकुंद राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यतीश चौबे, मोहन साहू द्वारा आवेदन दिया गया जिसमें मंदिर के चारों ओर रोड एवं नाली की साफ सफाई, आवारा पशुओं को मंदिर प्रांगण से दूर रखना,मंदिर के चारों ओर खंबे लाइट सुचारू रूप से व्यवस्थित किए जाने, मंदिर के रास्ते पर शासकीय जल योजना वाले कनेक्शन जिन पर कोई टोंटी नहीं लगी है जल रोड पर बहता है उसे बंद करने, मंदिर के पास जो स्थाई वाहन खड़े हैं उन्हें हटवाने एवं नवरात्रि प्रारंभ होते ही बीच रोड पर प्रसाद की दुकान लगाने के कारण रोड पर आवागमन बाधित होता है दुकानों को अंदर ही लगवाने, स्थाई वाहन कन्याशाला रोड से मंदिर प्रांगण तक के हटवाने पुलिस प्रशासन द्वारा 9 दिनों तक भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला पुलिस कांस्टेबल की व्यवस्था किए जाने का आवेदन दिया गया। समिति के कोषाध्यक्ष बालमुकुंद राय द्वारा पुलिस प्रशासन एवं नगर परिषद से मांग की गई की खेड़ापति माता मंदिर नगर की बड़ी आस्था का केंद्र है जहां पर नवरात्रि में नौ दिनों तक भारी संख्या में महिलाओं के प्रातः 4 बजे से जल चढ़ाने के लिए भीड़ आती है जिनकी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रास्ते पर किए गए अतिक्रमण हटाने साफ-सफाई एवं महिला कांस्टेबल की व्यवस्था किया जाना अति आवश्यक है।

बैठक में एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती, नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ,सीएमओ हरिशंकर वर्मा, व्यापार महासंघ अध्यक्ष हिरेंद्र मालवीय ,हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष दिनेश बवेले,मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष अंसार पटेल, वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा, राधेश्याम पालीवाल, केशव यादव, योगेश पटेल, शारदा प्रसाद सराठे , खालिद ठेकेदार, घनश्याम उपाध्याय, अभिनव धाकड़, बालमुकुंद राय, मोहन साहू, सुनील सोनी, हाकम सिंह धाकड़, रमेश सराठे,गोपाल स्वरूप ठाकुर, अंकुर चौहान, सत्यनारायण रघुवंशी, नीरज बिदुआ, राकेश सोनी, तखत सिंह परिहार, रूपेश मेहरा, अशोक सोनी, गोविंद डागौर,सचिन शांडिल्य,जुल्फिकार खान, ओवैस खान सहित सभी हिन्दू एवं मुस्लिम संगठन के लोग ,व्यापार महासंघ पदाधिकारी ,गणमान्य नागरिक, सभी दुर्गा झांकियों के अध्यक्ष /सदस्य, पत्रकारों की उपस्थिति रही।