Let’s travel together.

शिक्षण संस्थानों के आसपास नशे का कारोबार यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर बिक रही ड्रग्स

113

इंदौर। चाय के साथ सिगरेट का सेवन तो आम है लेकिन तमाम शिक्षण संस्थानों से 100 और 200 मीटर के दायरे में ही शराब की दुकानें भी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के ताजा सर्वे में इससे भी ज्यादा चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। यूनिवर्सिटी के कैंपस (यूटीडी) के बाहर प्रतिबंधित नारकोटिक्स ड्रग्स बिक रही है और युवा सेवन कर रहे हैं। सर्वे की विस्तृत रिपोर्ट भाजपा-संघ से जुड़ा यह छात्र संगठन जिम्मेदारों को सौंपने जा रहा है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की एक टीम ने भंवरकुआं, भोलाराम उस्ताद मार्ग, इंद्रपुरी, विष्णुपुरी से लेकर टावर चौराहा, होलकर कालेज, आइटी पार्क और राजीव गांधी चौराहे तक के पूरे क्षेत्र की 50 से ज्यादा कालोनी, मोहल्लों में एक सर्वे किया। 2000 से ज्यादा सैंपल जुटाए गए। यह पूरा क्षेत्र शिक्षण संस्थानों का गढ़ है। देवी अहिल्या विवि की अध्ययनशालाएं, तक्षशिला कैंपस, होलकर कालेज, सबसे बड़ा आर्ट एंड कामर्स कालेज, ला कालेज तो इस क्षेत्र में आता ही है। सिविल सर्विस, नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाली कोचिंग क्लासेस भी इसी क्षेत्र में है। ऐसे में बड़े पैमाने पर बाहरी विद्यार्थी इस क्षेत्र में आकर रह रहे हैं।

इस पूरे क्षेत्र में किसी भी समय कम से कम 20 हजार विद्यार्थियों का जमावड़ा रहता है। अभाविप कार्यकर्ताओं ने इसी महीने की शुरुआत में सर्वे शुरू किया। गूगल के फार्म और तकनीकों की मदद से लाइव सर्वे में 2000 से ज्यादा युवाओं से सीधे बात की। दुकानों से लेकर कालोनियों के नुक्कड़, चौराहों और पान की दुकानों को भी खंगाला। नतीजें चौंकाने वाले हैं और अब जिम्मेदारों को रिपोर्ट सौंप कर स्थिति को संभालने की मांग की जा रही है।

ड्रग्स के वीडियो भी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विस्तारक व संगठन मंत्री घनश्याम सिंह कहते हैं प्रदेश में पहली बार इंदौर में ही संगठन ने इस तरह का सर्वे किया है। इंदौर में एजुकेशन हब होने के साथ बीते दिनों से बढ़ता पब कल्चर और साथ में बढ़ती नशाखोरी शहर के लिए चिंता बन रही है। ऐसे में अभाविप ने ग्राउंड सर्वे करवाकर हकीकत जानने की कोशिश की। सर्वे में चौंकाने वाली बातें सामने आई है। क्षेत्र में नियमों को ताक पर रख शिक्षण संस्थानों के आसपास शराब की दुकानें खोल दी गई है। और तो और ड्रग्स भी आपूर्ति हो रही है।

ऐसे वीडियो भी सर्वे करने वाली टीम ने जुटाएं हैं। इस दौरान हमारी टीम ने पूरी रात भंवरकुआं क्षेत्र में जागते हुए गुजारी और कई ऐसे दृश्य कैद भी किए। इसमें पता चला है कि विवि कैंपस के बाहर भी ड्रग्स आपूर्ति हो रही है और युवा सेवन कर रहे हैं। अब पूरी रिपोर्ट, वीडियों व जानकारी अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री को सौंपकर कार्रवाई, नीतिगत सुधार की मांग की जाएगी। संगठन अपनी ओर से भी प्रयास करेंगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811