Let’s travel together.

विकास यात्रा में किया था सड़क का भूमि पूजन, दूसरे दिन से निर्माण कार्य हुआ शुरू

0 279

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
विकास यात्रा के दूसरे दिन 6 फरवरी को ग्राम सेमरा गांव में क्षेत्रीय विधायक एवं स्वस्थ मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने भोपाल विदिशा हाईवे18 से ग्राम सेमरा होते हुए बनखेड़ी तक लगभग 4.50 किलोमीटर मार्ग का 475.86 लाख रुपए से इस सड़क का निर्माण करने का उद्घाटन किया था जिसका कार्य मंगलवार से प्रारंभ हो गया है इस रोड के बन जाने से 10 गांव के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी 10 गांव के ग्रामीण कई सालों से इस रोड के बनने का इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म होगा।


बता दें कि सांची विकासखंड के भोपाल विदिशा हाईवे 18 से बनखेड़ी 4.50 किलोमीटर की सड़क 2016 से आज तक सुकृति के बाद भी अधूरी पड़ी हुई थी जो पुलिया बनी थी वह क्षतिग्रस्त हो गई थी लोग यहां से जान जोखिम में डालकर निकलते थे कभी भी कोई भारी वाहन निकला तो बड़ा हादसा हो सकता था इस रास्ते से लगभग 10 गांव के ग्रामीणों का आना जाना रहता है कभी भी कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था बारिश के समय में ग्रामीणों को इस रास्ते से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता रहा था बारिश के 4 महीने के लिए इन गांव के ग्रामीण खाने-पीने का इंतजाम कर कर रखते हैं क्योंकि 4 महीने के लिए रास्ता बंद हो जाता था ऐसे में गर्भवती महिलाओं एवं बीमार लोगों के लिए भी मुश्किल खड़ी हो जाती थी लोगों को पलंग पर रखकर अस्पताल तक ले जाना पड़ता था प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 4.50 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का ठेका शिवांश बिल्डर आर्किटेक्ट भोपाल को दिया गया था 2013 में इस रोड पर का 30 परसेंट काम हो चुका था इसके बाद से इस रोड पर कोई काम नहीं हुआ था जबकि ठेकेदार द्वारा 2016 में कंप्लीट कर कर देना थी परंतु प्रशासन द्वारा किसी कारण वर्ष ठेका निरस्त कर दिया गया था जब से आज तक यहां सड़क अधूरी पड़ी हुई थी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811