Let’s travel together.

आरटीई पहले चरण का अंतिम दिन स्कूल में जमा करना होंगे दस्तावेज

17

इंदौर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के पहले चरण के अंतर्गत आवंटित सीटों पर प्रवेश लेने का सोमवार को अंतिम दिन है। विद्यार्थियों को स्कूलों में जाकर प्रवेश संबंधित दस्तावेज की फोटोकापी जमा करवाना है। उसके आधार पर प्रबंधन विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करेंगे। शाम 6 बजे तक स्कूलों को प्रवेश संख्या के बारे में पोर्टल पर जानकारी देना है। फिर रिक्त सीटों के लिए राज्य शिक्षा केंद्र अगले चरण की प्रक्रिया शुरू करेंगा। अधिकारियों के मुताबिक बुधवार यानी 12 अप्रैल से दूसरे चरण को लेकर पंजीयन प्रारंभ होंगे। इनमें नए आवेदक भी हिस्सा ले सकेंगे। जबकि पंजीयन करवा चुके आवेदकों को दोबारा मनपसंद स्कूल के बारे में च्वाइंस फीलिंग करना होगी।

प्रदेशभर में आरटीई के तहत पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को प्रवेश देना है। इंदौर जिले में 1300 से 1600 स्कूलों में 12 हजार सीटें है। पहले चरण में साढ़े चार हजार सीटें विद्यार्थियों को आवंटित हुए है। इन पर छात्र-छात्राओं को 10 अप्रैल तक रिपोर्टिंग करना है, जिसका सोमवार को अंतिम दिन है। विद्यार्थियों को प्राप्त मैसेज के आधार पर स्कूलों में जाकर प्रवेश से संबंधित दस्तावेज बताना है। उसके बाद स्कूलों को रिक्त सीटों का ब्यौरा पोर्टल पर देना है, जिसमें प्रबंधन को यह बताना है कि कितने विद्यार्थियों ने किस-किस कक्षा में प्रवेश लिया, आवंटित सीटों पर कितने विद्यार्थियों ने रिपोर्टिंग नहीं की और कितनी सीटें रिक्त रही है।

प्रदेशभर से जानकारी आने के बाद राज्य शिक्षा केंद्र 12 से 14 अप्रैल तक आरटीई के दूसरे चरण के लिए पंजीयन होंगे। जिला परियोजना समन्वयक अक्षय सिंह राठौर का कहना है कि आरटीई में प्रवेश से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत पुराने पंजीयन वाले आवेदकों को सिर्फ च्वाइंस फीलिंग करना होगी। जबकि नए पंजीयन भी आवेदक करवा सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

एसपी के निर्देश पर ट्राफिक पुलिस ने लापरवाह वाहन चालकों को दी समझाइश     |     रामलीला गेट के टाइल्स गिरे,बड़ा हादसा टला,राहगीर बाल बाल बचे     |     सड़क के घटिया निर्माण पर नागरिकों ने जताई नाराजगी ठेकेदार पर कार्रवाई न होने से आक्रोश     |     श्रम निष्ठा कल्याणी का भाव से अपने जीवन में परिवर्तन लाए- उत्तम सिंह कुशवाह     |     सर्व स्वर्णकार सोनी समाज रायसेन की 140 सदस्यो बाली कार्यकारिणी घोषित, परिवार परामर्श मंडल का भी गठन     |     मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने किया रायसेन एस पी का आभार व्यक्त     |     त्योहारों के मद्देनजर रायसेन आबकारी की अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत कार्यवाही     |     बुदनी उपचुनाव में आज से शुरू होगा घमासान, भरे जाएंगे नामांकन     |     शरद पूर्णिमा पर मंदिर में ठाकुर जी को भोग लगाकर बांटी गई खीर     |     दीवानगंज तालाब सहित आसपास के तालाबो में लगा गंदगी का अंबार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811