Let’s travel together.

देखते ही देखते जल गई चलती कार दरवाजा हुआ लाक कूदकर जान बचाई

94

इंदौर। शहर के बायपास पर अचानक लक्जरी कार में आग लग गई। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी। बताया जाता है कि आग लगते ही आगे का एक तरफ का दरवाजा भी लाॅक हो गया।इसके बाद कार में बैठा युवक पीछे की तरफ से कूदा और अपनी जान बचाई।

घटना शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे बायपास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पेंटर इरशाद पुत्र असलम कार(एमपी 09सीएल 8006) से देवास जा रहे थे। उनकेे बगल वाली सीट पर दोस्त अलीम बैठा हुआ था।

शेरेटन ग्रैंड होटल के सामने अचानक कार से धुआं निकलने लगा। इरशाद गाड़ी रोकते जब तक कार ने आग पकड़ ली।

इस बीच अलीम ने दरवाजा खोलना चाहा, लेकिन दरवाजा लाक हो गया। इस बीच इरशाद तो कूद गए, लेकिन अलीम फंस गए। तभी सीट और डैशबोर्ड जलने लगा। अलीम ने सूझबूझ से काम लिया और पीछे की तरफ जाकर प‍िछले दरवाजे से छलांग लगाई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811