Let’s travel together.
nagar parisad bareli

निष्ठुर मां ने नवजात मासूम को छोड़ा, जमीन में गाड़ दिया, लेकिन निकला जिंदा,देखिए VDO

0 1,189

-नवजात को जमीन में गाड़ का ऊपर से रख दी झाड़ियां

– जाको राखे साईयां मार सके न कोय

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले के पोहरी तहसील के सरजापुर गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दिन के नवजात को जमीन में जिंदा गाड़ दिया गया। इसके साथ ही उसके ऊपर एक पत्थर और कटीली झाड़ियां रख दीं। यह तो नवजात की किस्मत थी कि वहां मवेशी चरा रहे किसान ने उसके रोने की आवाज सुनी। सामने का दृश्य देखकर किसान हतप्रभ रह गया उसने तुरंत डायल 100 पर कॉल कर दिया। मां ने मासूम को छोड़ दिया, लेकिन धरती ने उसे बचा लिया।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात को अस्पताल पहुंचाया। नवजात के सिर, घुटने व पंजे पर जख्म होने से एसएनसीयू शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। नवजात को किसने इस हाल में पहुंचाया, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। नवजात बच्चे का वजन 2.155 किलो है। डॉक्टर बच्चे की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगा रहे हैं कि बच्चे का जन्म बुधवार की सुबह हुआ होगा। जंगल से लगे खेत की मेढ़ किनारे जहां नवजात को दबाया गया था। उस जगह कम गहराई का गड्?ढा होने के कारण नवजात की सांस चलती रही और वह जिंदा बच गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811