Let’s travel together.

सरकारी कर्मचारियों के वर्किंग डे बढ़ेंगे, चार आईएएस कर रहे मंथन

0 440

सरकारी कार्यालय में आए दिन छुट्टी बन गई लोगों की परेशानी का सबब, कामकाज को लेकर अब सरकार को करना पड़ रहा है मंथन

– सरकारी कर्मचारियों के वर्किंग डे बढ़ेंगे, चार आईएएस कर रहे मंथन

रंजीत गुप्ता

भोपाल ।मध्य प्रदेश में सरकारी कार्यालय में आए दिन छुट्टी को लेकर आम जनता के कामकाज अटक गए हैं। खासकर के प्रति सप्ताह शनिवार-रविवार की दो दिवस की छुट्टी ने तो सरकारी कामकाज को प्रभावित कर दिया है। लगातार सरकारी कार्यालयों में छुट्टी को लेकर अब सरकार को मंथन करना पड़ रहा है।

प्रदेश सरकार सरकारी कार्यदिवस बढ़ाने के लिए गैर-जरूरी छुट्टियों में कटौती पर विचार कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक कारणों से नई छुट्टियां बढ़ाई गईं, जिससे कर्मचारियों के कार्यदिवस घटकर 168 और छुट्टियां बढ़कर 197 हो गईं। सरकार ने इस पर समीक्षा के लिए गृह, वित्त, राजस्व और सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिवों की चार सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी ने काम शुरू कर दिया है और कोविड-काल में लागू की गई शनिवार की छुट्टी (फाइव डे वर्किंग) खत्म करने पर भी विचार हो रहा है। साथ ही धार्मिक आधार पर दी जाने वाली छुट्टियों को केवल संबंधित वर्ग तक सीमित करने का सुझाव भी सामने आया है। सामान्य प्रशासन विभाग के मुताबिक वर्तमान में कर्मचारियों को 30 दिन आपातकालीन अवकाश, 20 चिकित्सा अवकाश, 13 अनिवार्य छुट्टियां, 52 शनिवार, 52 रविवार, 27 सरकारी अवकाश, 3 वैकल्पिक और जिला स्तर पर कलेक्टर द्वारा घोषित 3 अतिरिक्त अवकाश मिलते हैं। महिला कर्मचारियों को 6 माह का मातृत्व अवकाश भी मिलता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811