Let’s travel together.

असम के नयनज्योति सैकिया बने ‘मास्टरशेफ’ विजेता

71

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला कुकिंग रियलिटी शो ‘मास्टरशेफ इंडिया 7’ को उसका विजेता मिल गया है। 13 हफ्तों तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाले इस शो का बीती रात ग्रैंड फिनाले हुआ। फिनाले एपिसोड में दिग्गज शेफ संजीव कपूर के साथ जज शेफ रणवीर बराड़, विकास खन्ना और गरिमा अरोड़ा मौजूद थे, जिन्होंने ‘सिग्नेचर थ्री-कोर्स मील चैलेंज’ में 3 फाइनलिस्ट को जज किया।

वहीं, अपने लजीज पकवानों के दम पर ‘मास्टरशेफ इंडिया 7’ के विजेता का खिताब असम के नयनज्योति सैकिया ने अपने नाम किया है। चमचमाती ट्रॉफी के साथ ही नयनज्योति को 25 लाख रुपये इनाम की धनराशि भी मिली है, जिससे विजेता बेहद खुश हैं। होम कुक से लेकर मास्टरशेफ बनने तक की नयनज्योति की यह जर्नी प्रेरित करने वाली है। बताते चलें कि इस रेस में  महाराष्ट्र से सुवर्णा बागुल और असम से सांता सरमाह को पीछे छोड़ते हुए नयनज्योति सैकिया विनर बने हैं।

असम के सांता सरमाह को फर्स्ट रनर-अप और मुंबई की सुवर्णा बागुल को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया और दोनों को 5 लाख रुपये का चेक मिला। मास्टरशेफ बने नयनज्योति सैकिया इस जीत से बेहद खुश हैं। इसी को लेकर उन्होंने कहा, ‘मेरा एक साधारण सा सपना था और वह मास्टरशेफ इंडिया में जाकर खाना बनाना था, लेकिन अब मुझे लगता है कि मेरे जीवन के सभी लक्ष्य पूरे हो गए हैं। मैं न केवल मास्टरशेफ बन गया, बल्कि मुझे एप्रन भी मिला। इस खाना बनाने की प्रतियोगिता को जीतना किसी सपने जैसा है।’

नयनज्योति ने आगे कहा, ‘मुझे खुद पर शक था, लेकिन तीन जजों ने हमें बहुत प्रेरित किया। इस मंच ने हमें जो अवसर दिए हैं, वे अकल्पनीय हैं – इंडस्ट्री में सर्वश्रेष्ठ शेफ द्वारा सलाह दी जा रही है, अत्याधुनिक खाद्य सुविधाओं में काम कर रहे हैं, पेशेवर रसोई में और ऐसी सामग्री के साथ जो मैंने पहले कभी नहीं देखी थी, इससे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है।’ नयनज्योति की इस जीत से उनके परिजन भी बेहद खुश हैं। साथ ही उनके फॉलोअर्स उन्हें शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811