Let’s travel together.

भारती वर्मा हुई सशक्त महिला सम्मान से सम्मानित

0 85

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
दैनिक भास्कर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष विधानसभा स्तरीय सम्मान समारोह “मैं हूं सशक्त” का आयोजन सिंधी पंचायत भवन कैंप तिल्दा नेवरा में आयोजित किया । जिसमें विधानसभा क्षेत्र में ऐसी महिलाएं जिन्होंने समाज सेवा,व्यवसाय,शिक्षा,स्वास्थ्य सेवा,पुलिसिंग व राजनीति में बेहतर कार्य किया है का विशेष सम्मान देकर उनके कार्यों की प्रशंसा की ।
कार्यक्रम में कसडोल विधायक व संसदीय सचिव शकुंतला साहू, धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा,जनपद अध्यक्ष सुमन देवव्रत नायक,जिला पंचायत सदस्य अदिति बाघमार की गरिमामय उपस्थित रही।
कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य करने के लिए शासकीय प्राथमिक शाला पौसरी की सक्रिय शिक्षिका भारती वर्मा को सशक्त महिला सम्मान से सम्मानित किया गया । गौर तलब हैं कि शिक्षिका भारती वर्मा के द्वारा अपने शाला के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए नित नए नवाचार किए जाते है । बच्चों को नियमित रूप से शाला आने के लिए प्रेरित करने हेतु शिक्षिका के द्वारा अपने शाला में खिलौना कोना का निर्माण किया गया है । जहा पर बच्चें स्वयं ही मिट्टी,कागज,थर्माकोल,कपड़े ,अनुपयोगी घरेलू वस्तुओ से खिलौने बनाते है व खेलते हुए पाठ की अवधारणा को सीखते है । शिक्षिका भारती वर्मा के इस उपलब्धि पर संजय वर्मा,मानसी वर्मा,वेदांत वीर वर्मा ने बढ़ाई प्रेषित किया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |     सुल्तानगंज के गोरखी में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम      |     बेगमगंज में बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811