Let’s travel together.

विश्वकर्मा समाज की महिलाओं द्वारा होगा वृहद आयोजन

0 279

 

रामभरोस विश्वकर्मा, भोपाल

सम्मान,संवेदना और नारीशक्ति का परिचय देंगी विश्वकर्मा समाज की महिलाएं 

भोपाल ।26 मार्च को विश्वकर्मा समाज की महिलाओं द्वारा एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में कई तरह के रंग दिखाई देंगे। इसमें संवेदनाएं हैं,सम्मान है और सांस्कृति प्रस्तुति है। दोपहर 12 से सांय 6 बजे तक अपेक्स बैंक परिसर न्यू मार्केट के समन्वय भवन में आयोजित समारोह की सम्पूर्ण जिम्मेदारी विश्वकर्मा समाज के महिलाओं ने ली है। उन्ही के द्वारा संचालित उन्ही के इस आयोजन में सैकड़ों विश्वकर्मा बंधु शामिल होंगे।
सर्व विश्वकर्मा समाज समिति के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा ने बताया कि समिति के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुश्री रीता विश्वकर्मा एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विश्वकर्मा समारोह की व्यवस्था संभाल रहीं हैं,जबकि मंच का संचालन श्रीमती शांति विश्वकर्मा एवं श्रीमती संध्या विश्वकर्मा करेंगी। आयोजन के संबंध में उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम कई रंगों से रंगा है। जिसमें होली मिलन समारोह होगा,समाज की बेटियां सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगी। कोरोना काल में दिवंगत समाज बंधुओं की स्मृति में शोक संदेश पत्र,स्मृति चिन्ह परिजनों को प्रदान करते हुए दिवंगतों को श्रध्दांजलि अर्पित की जाएगी। इसके अलावा विश्वकर्मा समाज में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। जिसमें समाज सेवा, राजनीति, प्रशासन और मीडिया में काम कर रहे विश्वकर्मा बंधुओं को शामिल किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन महीने में चोर नहीं पकड़ पाई बरेली पुलिस     |     डिजिटल जनगणना में शिवपुरी का नवाचार: देश में पहली बार नेविगेशन से जोड़ा HLBC, बाउंड्री का भ्रम खत्म     |     लोजपा की टीम; प्रदेश में संगठन विस्तार और जमीनी मजबूती पर हुई सार्थक चर्चा     |     पीड़ितों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने वाले एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे को मिला रुस्तमजी अवार्ड     |     जिले के 27 भाजपा मंडलों में प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा     |     श्रीराम कथा भवसागर से पार उतारती है – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     बूँद बूंद पानी को तरसे ग्रामीण,हर घर नल जल योजना हुई फेल     |     आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश,भीषण गर्मी से मिली राहत     |     नाबालिग के लापता होने से दुष्कर्म के आरोप तक की कहानी,गरमाई सियासत     |     जून की तपिश में गहराया जल संकट, अंबाडी पंचायत ने शुरू कराई बोरों की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811