Let’s travel together.

इस दिन रिलीज होगा अजय देवगन की ‘भोला’ का ट्रेलर

117

अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भोला’ को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि यह फिल्म 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ‘भोला’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शक अक्सर सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को लेकर सवाल पूछते नजर आते हैं। अब इसका जवाब मिल गया है। ‘भोला’ के ट्रेलर रिलीज डेट का एलान हो गया है। अजय देवगन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह जानकारी साझा की है।

अजय ने साझा किया पोस्ट

अजय देवगन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। इसके साथ उन्होंने जानकारी दी है कि फिल्म का ट्रेलर 6 मार्च को रिलीज होने जा रहा है। एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें फिल्म से उनका लुक दिखाई दे रहा है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘भोला की दीवानगी शुरू! चार दिनों में यानि 6 मार्च को फिल्म का ट्रेलर आउट हो जाएगा।’

फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं

एक्टर के इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। फैंस इस खबर को पाकर खुशी से झूम उठे हैं। बता दें कि अजय देवगन की पिछली रिलीज फिल्म ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया है। इस फिल्म में तब्बू भी नजर आईं। अब एक बार फिर अजय देवगन और तब्बू फिल्म ‘भोला’ में स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।

इस फिल्म की है रीमेक

फिल्म ‘भोला’ की बात करें तो इसके निर्देशन की जिम्मेदारी भी अजय देवगन निभा रहे हैं। साथ ही वह फिल्म के सह-निर्माता भी हैं। गौरतलब है कि ‘भोला’ तमिल फिल्म ‘कैथी’ का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी, जिसमें अभिनेता कार्ति नजर आए थे। भोला के अलावा अजय देवगन फिल्म मैदान में भी नजर आएंगे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811