Let’s travel together.

जिले के 27 भाजपा मंडलों में प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा

0 20

 सी एल गौर रायसेन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी रायसेन जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं सुचारु रूप से पार्टी की संगठनामक गतिविधियों के कुशल संचालन की दृष्टि से जिले के सभी 27 भाजपा मंडलों में मंडल प्रभारी और सह प्रभारीयों की नियुक्ति की गई है।

इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी के निर्देश पर जिले के सभी मंडलों में प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, उनमें सिलवानी मंडल में धर्मेंद्र सिंह चौहान प्रभारी बृजेश चतुर्वेदी सह प्रभारी, प्रतापगढ़ मंडल में राजकुमार अरेले प्रभारी अमरजीत सिंह सह प्रभारी , बम्होरी मंडल में अवनीश पालीवाल प्रभारी मोहर सिंह सह प्रभारी, बेगमगंज ग्रामीण मंडल में नेपाल सिंह राजपूत प्रभारी शेर सिंह चौधरी सह प्रभारी,बेगमगंज नगर मंडल में श्रीमती वर्षा लोधी प्रभारी हरि नारायण धाकड़ सह प्रभारी, सुल्तानगंज मंडल में राजेंद्र सिंह ठाकुर प्रभारी सोनू चौकसे सह प्रभारी, बरेली नगर मंडल में राजेंद्र अग्रवाल प्रभारी, रविंद्र विजय वर्गीय सह प्रभारी, भारकच्छ मंडल में सुरेंद्र तिवारी प्रभारी दातार सिंह मीणा सह प्रभारी, बरेली ग्रामीण मंडल में अरविंद जैन प्रभारी, राज किशोर सोनी सह प्रभारी, खरगोन मंडल में संदीप शर्मा प्रभारी प्रेम शंकर साहू सह प्रभारी, नूर नगर मंडल में विपिन भार्गव प्रभारी जवाहर सिंह चौहान सह प्रभारी, उदयपुरा मंडल में राजेश पंथी प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर सह प्रभारी, देवरी मंडल में संजय मस्ताना प्रभारी हरि साहू सह प्रभारी, मंडीदीप नगर मंडल में राकेश तोमर प्रभारी राम मोहन बघेल सह प्रभारी, मंडीदीप ग्रामीण मंडल में अमन सक्सैना प्रभारी अनिल चौरसिया सह प्रभारी, भोजपुर मंडल में संतोष शर्मा प्रभारी श्रीमती मंजू सिंह कुशवाह सह प्रभारी, औबेदुल्लागंज मंडल में डिंपल पटेल प्रभारी भागचंद चौरसिया सह प्रभारी, सुल्तानपुर मंडल में दीपक रघुवंशी प्रभारी महेंद्र राजपूत सह प्रभारी, बाड़ी मंडल में जगदीश लोधी प्रभारी गायत्री नगरिया सह प्रभारी, सांची मंडल में शैलेंद्र गिरी प्रभारी जितेंद्र तोमर सह प्रभारी, सलामतपुर मंडल में जीवन पाल प्रभारी सर्वोदय अहिरवार सह प्रभारी, खरवई मंडल में अरविंद दुबे प्रभारी यशपाल राजपूत सह प्रभारी, रायसेन नगर मंडल में केशव पटेल प्रभारी अनिल सोनी सह प्रभारी, साचेत मंडल में दीपेंद्र पाल प्रभारी विक्रम राजपूत सह प्रभारी, देवनगर मंडल में हेमराज मीणा प्रभारी सूरज दोहरे सह प्रभारी, गैरतगंज नगर मंडल में सुशील शर्मा प्रभारी श्रीमती प्रार्थना चौहान सह प्रभारी, गैरतगंज ग्रामीण मंडल में ओमप्रकाश मीणा प्रभारी राकेश भार्गव सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। ज्ञातव्य हो कि भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा यह संगठनात्मक व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन महीने में चोर नहीं पकड़ पाई बरेली पुलिस     |     डिजिटल जनगणना में शिवपुरी का नवाचार: देश में पहली बार नेविगेशन से जोड़ा HLBC, बाउंड्री का भ्रम खत्म     |     लोजपा की टीम; प्रदेश में संगठन विस्तार और जमीनी मजबूती पर हुई सार्थक चर्चा     |     पीड़ितों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने वाले एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे को मिला रुस्तमजी अवार्ड     |     जिले के 27 भाजपा मंडलों में प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा     |     श्रीराम कथा भवसागर से पार उतारती है – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     बूँद बूंद पानी को तरसे ग्रामीण,हर घर नल जल योजना हुई फेल     |     आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश,भीषण गर्मी से मिली राहत     |     नाबालिग के लापता होने से दुष्कर्म के आरोप तक की कहानी,गरमाई सियासत     |     जून की तपिश में गहराया जल संकट, अंबाडी पंचायत ने शुरू कराई बोरों की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811