Let’s travel together.

माधव नेशनल पार्क में लाई गई मादा टाईगर को खुले में छोड़ा गया

0 105

 

– बांधवगढ़ से लाई गई मादा बाघ को खुले में छोड़ा गया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी में आज बांधवगढ़ से लाई गई मादा बाघ को बाड़े से निकालकर बाहर खुले वनक्षेत्र में छोडा गया है। संचालक एवं मुख्य वन संरक्षक सिंह परियोजना शिवपुरी ने बताया कि माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी में दो मादा एवं एक नर बाघ अन्य टाइगर रिजर्व से पुर्नस्थापित किए गए है। आज शुक्रवार को सांय 5.30 बजे मादा टाइगर को बाड़े से बाहर खुले वनक्षेत्र में छोड़ दिया गया है। खुले वनक्षेत्र में फील्ड स्टाफ द्वारा टाइगर ट्रेकिंग भी लगातार की जा रही है। इस तरह से अभी तक एक नर व एक माधा टाईगर को खुले जंगल में यहां पर छोड़ा जा चुका है। इन पर फील्ड स्टाफ द्वारा टाइगर ट्रेकिंग से निगरानी की जा रही है।

नेशनल पार्क में तीन टाईगर लाए गए हैं-

जैसे की ज्ञात है शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में बाघ बसाए जाने की योजना के तहत तीन बाघ लाए गए हैं। यहां पर पहले दौर में 10 मार्च को केवल दो ही टाईगर छोड़े गए थे। माधव राष्ट्रीय उद्यान में टाइगर पुनर्स्थापना के पहले चरण के तीन बाघों को लाया गया है। पहले यहां पर इन्हें नेशनल पार्क के बलारपुर के जंगल में बनाए गए बाड़े में रखा गया था।

एक टाईगर रह गया है बाड़े में-

माधव राष्ट्रीय उद्यान में तीन टाईगर लाए गए थे। दो टाईगर को यहां पर खुले जंगल में छोड़े जाने के बाद अब एक टाईगर यहां पर बलारपुर वन क्षेत्र में बनाए गए बाड़े में रह गया है। अधिकारियों ने बताया कि दो टाईगरों को जंगल में छोड़े जाने के बाद एक अन्य टाईगर को भी जल्द छोड़ा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |     भारत के पहले डेंगू टीके को मंजूरी, राष्ट्रीय डेंगू रोकथाम प्रयासों को मिलेगी मजबूती      |     गैरतगंज में सिद्ध चक्र मंडल विधान का भव्य शुभारंभ, मंगल कलश व शोभायात्रा के साथ धर्ममय हुआ वातावरण     |     बाग प्रिंट कला के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ़ खत्री मानद डॉक्टरेट से सम्मानित     |     विफल हुई दिल्ली को नेपाल बनाने की साजिश !!!संसद के द्वार तक कैसे पहुंचे आन्दोलनकारी — जांच का विषय     |     रायसेन में बारिश बनी आफत: हाईवे धंसा, घंटों जाम में फंसे वाहन     |     रायसेन जनसुनवाई में माया बघेल ने सुनाई अपनी व्यथा, कलेक्टर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन     |     विधानों का राजा है सिद्धचक्र महामंडल विधान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     वाहनों पर लगे अवैध हूटर पुलिस को नहीं आ रहे नजर,नियमों को लग रहा पलीता     |     अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिले,धान की फसल को लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811