Let’s travel together.

वाहनों पर लगे अवैध हूटर पुलिस को नहीं आ रहे नजर,नियमों को लग रहा पलीता

0 46

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

इन दिनों वाहनों में हूटर लगाने के शौक ने नियमों की धज्जियाँ उडा डाली परन्तु पुलिस इन पर कार्यवाही करने से बचती दिखाई देती है ।ऐसे वाहनों पर कार्यवाही करने की हिम्मत पुलिस न ही आर टीओ न ही यातायात पुलिस ही जुटा पा रही हैं।

जानकारी के अनुसार इन दिनों छोटे से छोटा नेता बडे से बडे नेता सहित आम आदमी के वाहनों पर हूटर लगाकर वाहन चलाना आम हो चुका है जबकि हूटर लगाने सरकार ने नियम लागू किये गए है तथा इस मामले में न्यायालय के भी निर्देश देखने सुनने को मिलते रहे है बावजूद इसके हूटर लगाने के नियमों को ताक पर रख दिया गया है हूटर के शौकीन लोग इसके नियमों से भी पूरी तरह अनभिज्ञ बने हुए हैं जबकि नियम अनुसार हूटर विशिष्ट व्यक्तियों के ही सरकारी वाहनों पर लगाने के नियम बने हुए हैं परन्तु इन दिनों सत्ता की चमकदमक एवं नेताओं की पहुंच के आगे छोटे से कार्यकर्ता भी अपने वाहनों पर हूटर लगाकर चलना तथा हूटर के नियमों की धज्जियां उडाकर अपना प्रभाव जमाना आम हो चुका है ऐसे वाहन चाकचौराहो से गुजरते वक्त हूटर गूंज पडते हैं तब लोगों को लगने लगता है कि कोई विशिष्ट व्यक्ति गुजर रहा होगा ।इतना ही नहीं अनेक पुलिस के चैक पांइट पर भी ऐसे वाहन हूटर की आड मे पुलिस की जांच से भी बच निकलने मे सफल हो जाते है जबकि आम आदमी को पुलिस की जांच में लंबे समय तक ठहरने पर मजबूर होना पडता है परन्तु ऐसे वाहनों की जांच एवं हूटर लगाकर चलने वाले वाहनों की जांच न तो पुलिस ही न ही यातायात पुलिस न ही परिवहन विभाग ही कार्यवाही करने की हिम्मत जुटा पाते है तब खुलेआम हूटर नियम की धज्जियां उडती दिखाई देती हैं ।इस मामले में इनका कहना है।।

अनेक वाहन सडको पर हूटर लगे दिखाई देते है इन पर यातायात पुलिस अथवा परिवहन विभाग को कार्यवाही करना चाहिए ।आर बी शर्मा थाना प्रभारी सांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |     सुल्तानगंज के गोरखी में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम      |     बेगमगंज में बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811