(सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट)
भोपाल – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दामिनी की आवाज संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 15 महिलाओं को दबंग दामिनी सम्मान से सम्मानित किया गया उत्सव गार्डन में आयोजित समारोह में पिछले 24 वर्षों से गीत संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका अदा करने वाली संजना सुपर साउंड की डायरेक्टर श्रीमती प्रमिला राजू राव , श्रीमती आरती बिसारिया, आरती सिन्हा, सविता मालवीय, सीमा भारद्वाज एवं अन्य महिलाओं को सम्मानित किया गया ।

उक्त जानकारी देते हुए अनीता आर्य ने बताया कि हमारी संस्था प्रतिवर्ष इस तरह का सम्मान समारोह आयोजित करती है सम्मान समारोह के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं इस वर्ष भोपाल की जानी-मानी रंगकर्मी अभिनेत्री सिंधु धोलपुरे द्वारा निर्देशित नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई साथ ही फैशन शो भी आयोजित किया गया महिलाओं द्वारा संचालित विभिन्न उत्पादों के स्टाल भी लगाए गए थे उक्त कार्यक्रम में पीसी शर्मा , विभा शर्मा ,राजेंद्र सक्सेना आदि अतिथियों ने महिलाओं को सम्मानित किया