Let’s travel together.

रिजोदा सहित कई गांवों में ओलावृष्टि, किसानों को भारी नुकसान

0 78

 

– किसान ने कहा जल्द हो नुकसान की भरपाई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में पिछले कुछ दिनों से बिगड़े मौसम के बीच कोलारस में ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कोलारस विधानसभा के ग्राम रिजोदा में ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। यहां पर शनिवार को रिजोदा मौजा लुक्की, मोहनपुर में ओलावृष्टि से लगभग 80 से 90 प्रतिशत तक फसलों को नुकसान हुआ है।
स्थानीय किसानों ने बताया कि यहां पर धनिया में 90 से 100 प्रतिशत नुकसान हुआ है। गेहूं व सरसों में लगभग 50 प्रतिशत नुकसान हुआ है। स्थानीय किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि के दौरान अचानक मौसम बदलने से ओले गिरे। फसलों पर इस ओलावृष्टि से खड़ी फसलों को नुकसार हुआ है। इसके अलावा कुछ ग्रामीणों व किसानों के पशुओं की मृत्यु हो गई है। किसानों ने यहां पर प्रशासन से जल्द से जल्द सर्वे कराकर नुकसान की भरपाई की मांग की है। कोलारस विधानसभा में इस ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान को लेकर कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। विधायक के निर्देश पर स्थानीय भाजपा नेता राजकुमार रघुवंशी व अन्य नेताओं ने ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों में पहुंचकर किसानों को ढांढस बंधाया और जल्द सर्वे कर नुकसान की भरपाई की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |     सुल्तानगंज के गोरखी में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम      |     बेगमगंज में बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811