Let’s travel together.

प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता व टीईटी मुद्दे पर आयुक्त से शिक्षक संघ की चर्चा

0 43

– आयुक्त लोक शिक्षण ने दिया भरोसा, शिक्षकों के साथ होगा न्याय, भय की आवश्यकता नहीं

भोपाल। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं टीईटी परीक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में आयुक्त लोक शिक्षण अभिषेक सिंह ने सोमवार को संघ के प्रतिनिधियों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया।

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर के नेतृत्व में शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल आयुक्त कार्यालय पहुंचा, जहां सौजन्य भेंट के साथ विस्तृत संवाद हुआ। बैठक में संघ की ओर से शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं को व्यवस्थित रूप से रखा गया, जिसमें विशेष रूप से प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता निर्धारित करने तथा टीईटी से संबंधित जटिलताओं के समाधान की मांग प्रमुख रही।

संघ ने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्तमान व्यवस्थाओं के कारण शिक्षकों के हित प्रभावित हो रहे हैं, जिससे सेवा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इस पर आयुक्त ने गंभीरता से विचार करते हुए आश्वस्त किया कि शासन स्तर पर इन मुद्दों का समाधान करने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।

आयुक्त अभिषेक सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि शिक्षकों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा उन्हें किसी प्रकार की आशंका या भय रखने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग शिक्षकों के हितों के संरक्षण के लिए संवेदनशील है और सभी बिंदुओं पर सकारात्मक निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में प्रदेश महामंत्री राकेश गुप्ता, प्रांतीय संगठन मंत्री हिम्मत सिंह जैन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद पूनी, भोपाल संभागीय अध्यक्ष विकास सिंह चौहान एवं हीरानन्द नरवरिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संघ ने उम्मीद जताई कि इस संवाद के सकारात्मक परिणाम जल्द ही सामने आएंगे और शिक्षकों की लंबित समस्याओं का निराकरण

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची विश्वविद्यालय में उत्साह पूर्वक मनी डॉ. भीमराव राम जी अंबेडकर जयंती     |     रायसेन में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती     |     पश्चिम बंगाल में खिलेगा कमल-नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     सांची मे नगरपरिषद का सीसी रोड निर्माण,घटिया निर्माण की कलई खुलना हुई शुरु     |     युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह सोलंकी किसानों समेत गिरफ्तार     |     रायसेन में उन्नत कृषि सम्मेलन:  आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे किसान, आधुनिक कृषि तकनीकों की ली जानकारी     |     हाट बाजार में सब्जियों के दाम गिरे, टमाटर 5 रुपए किलो, किसानों-व्यापारियों की बढ़ी चिंता     |     15 अप्रैल से फिर शुरू होंगे शादी-विवाह: एक माह के विराम के बाद लौटे मुहूर्त, अप्रैल से जुलाई तक शहनाइयों की धूम     |     दीवानगंज में बाइक चोर गिरोह सक्रिय, गोसाई मोहल्ला से फिर मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस जांच तेज     |     केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-वापोली धाम से नंदी महाराज आए हैं, लाल बाबाजी ने भेजें हैं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811