Let’s travel together.

दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर 17 फरवरी से

0 179

– जिले की जनपद पंचायतों में लगेंगे शिविर
शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता से ग्रसित दिव्यांग व्यक्तियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को भारत सरकार की एडिप अथवा वयोश्री योजनांतर्गत सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु विशेष प्रशिक्षण शिविर जिले की जनपद पंचायतों में 17 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित किए जाएगें। जनपद प्रांगण खनियांधाना में 17 फरवरी को विशेष परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के उप संचालक महेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि समस्त जनपद पंचायतों के दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजन निर्धारित तिथियों में उपस्थित होकर विशेष प्रशिक्षण शिविरों का लाभ लें। विशेष परीक्षण शिविर में जनपद पंचायत एवं नगर परिषद खनियांधाना के लिए 17 फरवरी को जनपद प्रांगण खनियांधाना में शिविर का आयोजन होगा।
इसी क्रम में पिछोर में 18 फरवरी को जनपद प्रांगण पिछोर, करैरा 19 फरवरी, नरवर 20 फरवरी, बदरवास 21 फरवरी, कोलारस 22 फरवरी तथा जनपद पंचायत शिवपुरी एवं नगर पालिका शिवपुरी के लिए 24 फरवरी को गांधी पार्क स्थित मानस भवन में शिविर आयोजित किए जाएगें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811