Let’s travel together.

अंधाधुंध खनन:गौहरगंज की 7 खदानों पर 10 से ज्यादा गिट्टी क्रेशर ,ब्लॉस्ट के धमाकों से घरों स्कूलों में आईं दरारें, क्रेशर की उड़ती धूल से फसल भी बर्बाद

0 202

 

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन जिले की चिलवाहा की स्टोन गिट्टी क्रेशरों सहित तहसील गौहरगंज की घाट बम्होरी, ड़मडोंगरी सेंचुरी एरिया में धड़ल्ले से चल रही गिट्टी क्रेशर कई नियम कायदों को ताक पर रखकर चलाई जा रही हैं।गिट्टी क्रेशर मालिक ब्लॉस्ट प्रक्रिया बगैर माइनिंग महकमे के खनिज निरीक्षकों की मौजूदगी में खुद ही धमाके चलवा रहे हैं।जिससे सरकारी स्कूल आंगनबाड़ियों सहित घरों की दीवारों में दरारें तक आ चुकी हैं।कलेक्टर की मंगलवार को आयोजित जन दरबार में ग्रामीण लामबन्द होकर उक्त गिट्टी क्रेशरों को बंद कराने की गुहार लगाने रायसेन आ चुके हैं।लेकिन मामला आया गया हो गया।
गौहरगंज तहसील के ब्लॉक ओबेदुल्लागंज के आसपास के गांवों में चल रहीं 14 से ज्यादागिट्टी क्रशर मशीनों के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है।


जिले की तहसील गौहरगंज से लगे जंगलों से लगे गांवों में चल रहीं 14 से ज्यादा गिट्टी क्रशर मशीनों के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है।
बताया जा रहा है कि गिट्टी क्रेशरों से लगे जंगलों व आसपास के गांवों में बड़ी-बड़ी खाईयां बन गई हैं। गांव के अभी तक 5-6 बच्चों की बारिश के पानी से भरी इन्हीं गहरी खाइयों में डूबकर मौत भी हो चुकी है। जहां गिट्टी क्रशर संचालित है उस क्षेत्र के तीन ओर बड़ी दीवार होना चाहिए। सुबह और शाम सिंचाई जरूरी है, जिससे गिट्टी क्रेशरों की डस्ट हवा में न उड़े। लेकिन नियमों कायदों का पालन नहीं किया जा रहा है।
पांजरा गांव के फूल सिंह प्रभुलाल श्याम सिंह बताते हैं कि रोजाना गांव से 100 से ज्यादा डंपर निकलते हैं। धूल कजु उड़ते गुबारों से परेशानी हो रही है। डंपरों के कारण गांव में बच्चे भी घरों से नहीं निकल पाते। गांव में 300 से ज्यादा घर हैं।जिला खनिज अधिकारी आरके कैथल का कहना है कि मेरे पास काम बहुत हैं पिछले चार माह से निरीक्षण नहीं हुआ, जल्द ही निरीक्षण करेंगे।

खनिज मंत्री बोले- नियम तोड़ रहे तो कार्रवाई होगी…..
गिट्टी क्रशरों पर नियम पालन न किए जाने का मामला आपने बताया है।मैं इसकी जानकारी लेता हूं। नियमानुसार लापरवाह गिट्टी क्रेशर संचालकों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।’
-बृजेंद्र प्रताप सिंह, खनिज मंत्री मप्र शासन

धूल से लोगों को हो सकती है श्वांस-दमा की बीमारी….

गिट्टी क्रेशर क्षेत्रों में
“धूल वाले इलाकों में लोगों के लिए श्वांस-दमा की शिकायत हो सकती है। बम ब्लॉस्ट के धमाकों के कारण बच्चों और बुजुर्गों को कम सुनने की समस्या भी आ सकती है।”
-डॉ.राघवेंद्र त्रिपाठी नाक कान गला रोग विशेषज्ञ रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811