Let’s travel together.

जीवन में भावों की योग्यता अवश्य रखें-आचार्य श्री विद्यासागरजी

0 118

सुरेन्द्र जैन

सिद्ध क्षेत्र कुण्डलपुर के छोटे बाबा आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने कुण्डलपुर महामहोत्सव के शुभ अवसर पर संदेश देते हुए कहा कि अपने जीवन में मुख्य रूप से भावों की योग्यता अवश्य रखें, भावों में शुद्धता और निर्मलता होगी तो जीवन का विकास निश्चित ही होगा। आचार्य श्री ने कहा जिस प्रकार नहर में पानी छोड़ते ही बह तेज प्रवाह के साथ आगे बढ़ता है वैसे ही भावों में निर्मलता आने से जीवन वैराग्य पथ की ओर तेज गति से बड़ने लगता है।

कुण्डल पुर महामहोत्सव मे भी भक्ति की लहर आ रही हैं और केवल मनुष्य  ही नहीं वल्कि स्वर्ग लोक से देवता भी इस महामहोत्सव में आयेगे यह निश्चित है, आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने सम्पूर्ण जैन समाज को संदेश दिया कि कुण्डलपुर महामहोत्सव में भावों के साथ भाग लेकर अपने जीवन को सफल बनाएं, जिसका पुण्य तेज होगा वह पात्र बनकर विशेष पुण्य कमाएगा, कभी कभी पुण्य उदय में रहता है पर उदीरणा नहीं हो पाती, इसलिए अपने भावों को धर्ममय बनाएं रखें। आज बड़े बाबा भगवान आदिनाथ के जप अनुष्ठान से महामहोत्सव का शुभारम्भ किया गया। आज आचार्य श्री को नवधा भक्ति भाव से आहार देने का सौभाग्य इंदौर निवासी अनिल जैन और उनके परिजनों को प्राप्त हुआ। प्रवचन पूर्व आचार्य श्री को शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य शंकर लाल जी जैन, अशोक पटनी परिवार, अर्हम जैन, प्रकाश चंद जैन को प्राप्त हुआ।

दमोह स्टेशन से कुंडलपुर तक बस सुविधा

कुंडलपुर महामहोत्सव में आने वाले यात्रियों के लिए यातायात समिति के द्वारा दमोह रेलवे स्टेशन से कुंडलपुर तक बस यातायात व्यवस्था प्रभारी के द्वारा नियमित रूप से महामहोत्सव के समय संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर दमोह विधायक अजय टंडन ने यातायात व्यवस्था समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर जैन पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंघई, यातायात व्यवस्था प्रभारी सोनू नेता, मुकेश जैन, अमित त्यागी, विपेंद्र जैन की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में सिविल सर्जन के खिलाफ धरना प्रदर्शन,जिला अस्पताल का घेराव     |     आर्द्रभूमि संरक्षण विषय पर एक बैठक का आयोजित     |     सेवा भारती छात्रावास शिवपुरी का परिणाम रहा शत-प्रतिशत, भैया लाखन सहरिया ने 92.8 प्रतिशत अंक हासिल किए     |     हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित जिले के चार विद्यार्थियों ने प्रदेश की मेरिट में स्थान बनाया     |     नवोदय के छात्र ने किया कमाल : नक्ष नायक बने टॉपर, 96.2% अंक हासिल     |     लोधी समाज का शक्ति प्रदर्शन: संकल्प यात्रा के साथ वीरांगना रानी अवंती बाई को दी गई भावांजलि     |     किसानों की समस्याओं पर उग्र आंदोलन: ग़ैरतगंज में चक्काजाम,‌केन्द्रीय‌ कृषि मंत्री,मुख्यमंत्री का पुतला दहन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     मुनि श्री निर्दोष सागर महाराज की संलेखना भाग्योदय में प्रारंभ     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक के हड़ताली कर्मचारियों को मिला जिला अभिभाषक संघ का समर्थन     |     डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811