सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर
उरला की महामाया स्पंज फेक्ट्री में श्रमिक राजकुमार वर्मा की मौत से बेसहारा हुए किशोर को न्याय दिलाने दो दिन से ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.निगम पार्षद वेदराम साहू एवं बेसहारा हुए किशोर का कहना है की 20 फरवरी को काम के दौरान फेक्ट्री में राजकुमार वर्मा की मृत्यु हुई मृत्यु कैंसे हुई इसका उन्हें पता नहीं।

राजकुमार की मृत्यु से उनका 16 वर्ष का बालक बेसहारा हो गया क्योकि मृतक की मां 6 साल पहले दुनिया छोड़ गई अब पिता की मृत्यु से वह अकेला ही बचा है.फेक्ट्री प्रबंधन ने जब किशोर की कोई सुनवाई नहीं कि तब श्रमिक संगठन आगे आये और दो दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे लेकिन कंपनी प्रबंधन के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। सीएसपी अविनाश मिश्रा का कहना है कि हार्ड अटैक से काम के दौरान श्रमिक की मृत्यु हुई है उचित मुआवजे के लिए ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं दोनो पक्षो में चर्चा का दौर जारी है