Let’s travel together.

अश्विन ने स्टीव स्मिथ को शून्य पर आउट कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

94

आर अश्विन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के लिए एक अबूझ पहेली बन गए हैं। दिल्ली में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में तीन गेंद अंदर दो विकेट लेकर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर ढाकेल दिया। पहले लाबुशेन और फिर स्टीव स्मिथ को आउट कर अश्विन ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

दरअसल, अश्विन ने स्टीव स्मिथ को आउट करते ही यासिर शाह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। टेस्ट क्रिकेट में अश्विन ने 7वीं बार स्टीव स्मिथ को शुन्य पर आउट किया। यासिर शाह ने भी स्टीव स्मिथ को 7 बार आउट किया है। वहीं, स्टुअर्ट ब्राड ने स्मिथ को 9 बार शुन्य पर आउट किया है तो जेम्स एंडरसन ने 8 बार स्मिथ को अपना शिकार बनाया है।

गेंदबाजी के दौरान बदली रणनीति

गौरतलब हो कि अश्विन ने रणनीति में बदलाव करते हुए दिल्ली टेस्ट में गेंदबाजी की। राउंड द विकेट से गेंदबाजी करते हुए विकेट हासिल किए। अश्विन ने रणनीति बदलते हुए लाबुशेन को राउंड द विकेट से LBW आउट किया। इसके बाद अगली गेंद पर अश्विन ने स्मिथ को शून्य पर आउट कर दिया। स्मिथ ने अश्विन की ऑफ स्टंप से बाहर जा रही गेंद को रोकने की कोशिश की लेकिन, गेंद बल्ले से लगकर विकेटकीपर श्रीकर भरत के दस्तानों में चली गई।

अश्विन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए काल

बता दें कि जडेजा के बाद आर अश्विन ही वो गेंदबाज हैं जिन्हें लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा परेशान कर रखा है। अश्विन जैसे एक्शन वाले गेंदबाज के खिलाफ प्रैक्टिस करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम अबतक उसकी काट नहीं ढूंढ पाए हैं। यही वजह है कि दुनिया के नंबर 1 और दुनिया के नंबर 2 टेस्ट बल्लेबाज भी उनके आगे नतमस्तक नजर आए। गौरतलब हो कि आर अश्विन ने नागपुर टेस्ट में 8 विकेट हासिल किए थे। दूसरे टेस्ट में स्टीव स्मिथ और लाबुशेन का विकेट चटका चुके हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811