Let’s travel together.

दिव्यांग जांच, आपॅरेशन चयन व मोड्यूलर कृत्रिम अंग शिविर 27 फरवरी को

0 307

– नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के सहयोग से मंगलम केंद्र पर शिविर का आयोजन

-मंगलम केंद्र पोलोग्राउंड के सामने होगा शिविर

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी में समाजसेवी संस्था मंगलम द्वारा 27 फरवरी को एक विशाल निशुल्क दिव्यांग जांच, आपॅरेशन चयन व मोड्यूलर कृत्रिम अंग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का आयोजन नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के सहयोग से किया जा रहा है। इस शिविर में ऐसे विकलांग संपर्क कर सकते हैं जिनके हाथ या पैर कटे हो अथवा जिन्हें हड्डी से संबंधित कोई ऑपरेशन बताया गया हो। जरूरतमंद अभ्यार्थी पोलोग्राउंड के सामने समाजसेवी संस्था मंगलम शिवपुरी में 26 तारीख की शाम तक एवं 27 फरवरी तारीख की सुबह तक संपर्क कर सकते हैं।
मंगलम अध्यक्ष राकेश गुप्ता व सचिव राजेंद्र मजेजी ने बताया कि इस शिविर में जन्मजात दिव्यांगों को निशुल्क जांच की जाएगी। ऑपरेशन के लिए चयनित रोगियों को निश्चित दिनांक पर उदयपुर बुलाकर निशुल्क आपरेशन किए जाएंगे। ऐसे दिव्यांग भाई-बहन जो किसी दुर्घटना में अपने अंक गंवा चुके हैं अथवा अंग विहीन हो गए हैं उनको शिविर में निशुल्क कृत्रिम अंगों के लिए हाथ पाओं का माप लिया जाएगा तथा निश्चित दिनांक अनुसार पुन: शिविर स्थल पर पहनाएं जाएंगे। शिविर में सभी दिव्यांग भाई बहन अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटो कॉपी और दो दिव्यांगता दर्शाते हुए फोटो अवश्य साथ में लाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811