Let’s travel together.

विश्व हिंदू परिषद जिला बरेली की बैठक सिलवानी मे संपन्न

0 390

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

सिलवानी के विश्वकर्मा गार्डन में आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक रखी गई।
इसमें कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की आरती के साथ की गई एवं सभी के द्वारा भारत माता की आरती की गई। वहीं बैठक में  आगामी कार्यक्रमों को  लेकर बैठक में चर्चा की गई। जिसमें प्रमुख विषय प्रखंड में कुल कितने लोगों को जोड़ा गया कितने लोगों द्वारा प्रखंड में सेवा का कार्य निरंतर रूप से चल रहा है। वही प्रखंड की समितियों के बारे में जानकारी ली गई साथ में आगामी सौर दिवस पर कहां-कहां कार्यक्रम होंगे एवं संत रविदास जयंती पर समरसता दिवस के रूप में 16 फरवरी से मनाया जाएगा। जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है एवं हनुमान जन्म उत्सव पर सभी प्रखंडों पर कार्यक्रम हो और अधिक से अधिक संख्या पहुंच सके।  वही बजरंग दल शौर्य दिवस पर प्रशिक्षण हेतु भी कितने लोग पहुंचेंगे।
बैठक में मुख्य रुप से श्री मलखान सिंह जी राजपूत विभाग मंत्री विदिशा विभाग विदिशा, श्री दौलत सिंह जी लोकवाणी विभाग सह मंत्री विदिशा, श्री महेश जी नामदेव प्रांत मठ मंदिर प्रमुख सिलवानी ,श्री मोनू जी जिला मंत्री बरेली जिला बरेली, श्री केशव जी पटेल जिला अध्यक्ष बरेली श्री बलवंत जी ठाकुर जिला संयोजक बरेली, श्री जितेंद्र जी सोनी जिला कोषाध्यक्ष बरेली, श्री नारायण जी यादव जिला उपाध्यक्ष,आशीष पाण्डेय जिला  मीडिया प्रभारी,  सिलवानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811