Let’s travel together.

नेशनल हाईवे-39 में भीषण सड़क हादसा,यात्री बस की टक्कर से 407 पिकअप वाहन के नीचे सो रहे 2 युवकों की मौत

0 149

पन्ना। जिले के नेशनल हाईवे-39 अंतर्गत ग्राम सकरिया के पास भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शंकर वर्मन उम्र 55 वर्ष और राजेश आदिवासी उम्र 32 वर्ष 407 पिकअप वाहन से सतना से पशुओं के लिए कना लेकर आ रहे थे, गाड़ी खराब होने पर रास्ते में सड़क किनारे गाड़ी को खड़ा कर ठंड की वजह से गाड़ी के नीचे ही सो रहे थे। तभी पन्ना से रीवा जा रही नफीस बस क्रमांक-1170 ने सड़क किनारे खड़े 407 पिकअप वाहन को सामने से टक्कर मारते हुए वाहन की नीचे सो रहे दोनों लोगों को कुचल दिया । जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर डायल हंड्रेड और हाईवे पुलिस एवं कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा उपरांत शव जिला अस्पताल के पीएम हाउस पहुंचाए और पोस्टमार्टम उपरांत अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811