Let’s travel together.

 मप्र के 10 जिलों का पानी पीने लायक नहीं

123

भोपाल । मप्र के कुछ इलाकों में पीनेवाला पानी भी जहरीला हो चुका है। राज्य के कुछ जिलों के ग्राउंड वाटर (भूजल) में ज्यादा यूरेनियम मिलने से हड़कंप मच गया। भूजल में रेडियो-ऐक्टिव यूरेनियम के हालिया रिसर्च ने अधिकारियों के साथ-साथ पर्यावरणविदों के लिए भी खतरे की घंटी बजा दी है। केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से एकत्र किए गए पानी के नमूनों की जांच कराई थी। इसमें लिमिट से ज्यादा मात्रा में यूरेनियम मिला। यूरेनियम वाला पानी पीने से हड्डियों और किडनी की बीमारी के साथ कैंसर भी हो सकता है।
केंद्रीय भूजल बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार यूरेनियम का सबसे ज्यादा प्रदूषण ग्वालियर के घाटीगांव, सिवनी और बैतूल जिलों में पाया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार यूरेनियम मिश्रित पानी लगातार पीने से किडनी, लिवर संबंधी बीमारियों के साथ कैंसर का भी खतरा बढ़ता है। केन्द्रीय भूजल बोर्ड की रिपोर्ट में इस तथ्य का खुलासा हुआ है। बोर्ड ने यूरेनियम प्रदूषण की पूरे भारत में जांच की है। इसके लिए वर्ष 2020 में देश भर के कुओं और ट्यूबवेल आदि के 15 हजार सैंपल लिए गए थे। मप्र के सभी जिलों से 1191 भूजल के सैंपल लिए थे। इन सैंपल की जांच कर हाल ही में रिपोर्ट जारी की गई है।
मप्र के भूजल पर केंद्रीय भूजल बोर्ड ने रिसर्च किया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से एकत्र किए गए पानी के नमूनों का विश्लेषण किया गया। लिमिट से अधिक मात्रा में यूरेनियम पाया गया। पीने योग्य पानी में यूरेनियम की सीमा 30 पार्ट प्रति बिलियन (पीपीबी) है, जबकि मप्र के कुछ हिस्सों में 32-233 पीपीबी की सीमा में यूरेनियम पाया गया। जो स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंता का विषय है। पानी में यूरेनियम की मात्रा अधिक होने से आदमी को हड्डी और किडनी से जुड़ी बीमारियों के साथ कैंसर का भी खतरा रहता है।
पेयजल में यूरेनियम की मात्रा को लेकर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने कोई मानक तय नहीं किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के स्टैंडर्ड के हिसाब से पीने के पानी में प्रतिलीटर 30 माइक्रोग्राम यूरेनियम हो सकता है। मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अशोक द्विवेदी के अनुसार, यूरेनियम मिश्रित पानी पीने से किडनी डैमेज हो जाती है। लिवर पर भी इसका असर होने के साथ कैंसर का खतरा बढ़ता है। यूरेनियम के रेडियोएक्टिव प्रभाव की बजाय केमिकल प्रभाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं। वैज्ञानिक एसके सिंह के अनुसार, भूजल में यूरेनियम मिलने के प्राकृतिक कारणों में यूरेनियम वाली ग्रेनाइट चट्टानों से यह भूजल में रिसता रहता है। मानव जनित कारणों में खनिज से यूरेनियम निकालकर उसके अवशेष को ऐसे ही छोड़ देना, न्यूक्लियर इंडस्ट्री से रिसाव, फ्लाय ऐश और फॉस्फेट फर्टिलाइजर जिम्मेदार हो सकते हैं।
प्रदेश के जिन जिलों में मानक से ज्यादा यूरेनियम मिले हैं उनमें बालाघाट, बैतूल, छतरपुर, दतिया, ग्वालियर, झाबुआ, पन्ना, रायसेन, सिवनी और शिवपुरी शामिल हैं। ग्वालियर के घाटीगांव में 233.9 पीपीबी यूरेनियम है। वहीं ग्वालियर के टेकनपुर 58.5 पीपीबी, सिवनी  के केवलारी 203.3 पीपीबी, सिवनी  के कुरई 61.4 पीपीबी, बैतूल  के 108.1 पीपीबी, बैतूल  के खेड़ी 39.4 पीपीबी, बालाघाट  केकटंगी 30.7 पीपीबी, छतरपुर  के बिजावर 47.5 पीपीबी, छतरपुर  के कुर्री 39.2 पीपीबी, दतिया  के 96.7 पीपीबी, दतिया  के भाण्डेर 32.9 पीपीबी, दतिया  के इमलिया 51.9 पीपीबी, झाबुआ  के थांदला 75.0 पीपीबी, पन्ना  के शाहनगर 37.1 पीपीबी, रायसेन  के औबेदुल्लागंज 51.3 पीपीबी  और शिवपुरी  के पिछोर 79.1 पीपीबी येरेनियम है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811