सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
नगर की उपमंडी में सोमवार को उपमंडी अध्यक्ष बल्लभ अग्रवाल द्वारा विधिवत तोलकांटे एवं ट्रालियों की पूजा करके धान खरीदी का शुभारंभ किया गया है। इस मौके पर उपमंडी अध्यक्ष वल्लभ अग्रवाल, मंडी प्रभारी सुरेन्द्र मोहन तिवारी, उपमंडी सहायक विनेन्द्र बघेल, व्यापारी नीरज जैन, पवन सिंह तोमर, सुरेश साहू, नवीन अग्रवाल, पराग अग्रवाल, भानू प्रताप बघेल, अखिल सोनी, दीपक बघेल, हरनाम सिंह राजपूत, वसन्त जैन, नीलेश साहू, देवेन्द्र साहू आदि मौजूद रहे। उपमंडी में दीपावली की एक सप्ताह की छुट्टियों के बाद गुरुवार को पहले दिन ही सलामतपुर उपमंडी में लगभग 65 ट्रालियों के माध्यम से तीन हज़ार क्विंटन धान व्यापारियों द्वारा खरीदी गई। 3101 रुपए के शुभ महूर्त में देवेन्द्र ट्रेडर्स ने सुनारी गांव के किसान की धान खरीदी। नगर सलामतपुर की उपमंडी में बैरसिया, कचनारिया, सांची, सलामतपुर, रातातलाई, खोहा, दीवानगंज, सोजना, मेढ़की, बेसर, शाहपुर, बेरखेड़ी चौराहा, मुडियाखेड़ा, गाडरखेड़ी, तिजालपुर, अमोदा सहित अन्य गांव के किसान अपनी धान बेचने आए थे। कृषि उपमंडी में अमोदा से अपनी धान की उपज बेचने आए किसान जगमोहन सिंह दांगी ने बताया कि इस वर्ष धान का उत्पादन अच्छा हो रहा है। प्रति एकड़ पंद्रह से लेकर बीस क्विंटल धान का उत्पादन मिल रहा है। लेकिन सलामतपुर उपमंडी में मेरी धान की अच्छी कीमत इकत्तीस सो पचास रुपए क्विंटल के हिसाब से मिल गई है। जबकि अन्य मंडी में दो हज़ार से लेकर पच्चीस सौ रुपए क्विंटल ही मिल पा रहे थे।सलामतपुर कृषि उपमंडी के प्रभारी सुरेन्द्र मोहन तिवारी व सहायक विनेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि दीपावली की छुट्टियों के एक सप्ताह बाद गुरुवार को धान खरीदी का शुभारंभ किया गया है। पहले दिन ही 65 ट्रालियों के माध्यम से लगभग तीन हज़ार क्विंटल धान की आवक हुई है। जिसे व्यापारियों द्वारा पच्चीस सौ रुपए से लेकर इकत्तीस सौ पचास रुपए तक खरीदा गया। उपमंडी में तीन जिलों व दो दर्जन गांव के किसान अपनी धान की उपज बेचने आए थे।