Let’s travel together.

हादसे रोकने अयोध्या धाम मंदिर के सामने पुलिया पर लगाई रेलिंग 

0 128

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंबाडी के अयोध्या धाम मंदिर के सामने नाले पर पंचायत द्वारा लोहे की रेलिंग लगाने का काम चल रहा है। ताकि बारिश में हादसों को रोका जा सके।
गांव का मुख्य मार्ग पर पुलिया बनी हुई है यहां पर कई ग्रामीण से कचरा फेंकने की मना करने के बावजूद भी कचरा फेक रहे थे। बारिश के समय कचरा गीला होने के कारण चारों ओर बदबू आ रही थी। जिससे ग्रामीण सहित आने जाने वाले अन्य गांव के ग्रामीण परेशान हो रहे थे। जब ज्यादा बारिश होती है। तो अंबाडी के पहाड़ और दीवानगंज के पहाड़ सहित अन्य जगह से पानी इकट्ठा होकर पुलिया के ऊपर से बहने लगता है। मुख्य मार्ग होने के कारण कई ग्रामीण पुलिया के ऊपर पानी होने के बावजूद भी निकलते हैं। उनकी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिया के ऊपर लोहे की रेलिंग लगाई जा रही है। ताकि कभी हादसा ना हो सके। हादसा हो भी तो पाइप के द्वारा रोका जा सके। यह कदम दुर्घटनाओं की रोकथाम के साथ-साथ स्वच्छता और सौंदर्यीकरण की दिशा में भी अहम कदम साबित होगा। इसके अलावा, नाले के पास सड़क पर कचरा फेंकने की आदत भी आम हो गई थी। रेलिंग लगने के बाद यह अव्यवस्था भी रुकेगी, जिससे गांव का वातावरण स्वच्छ और सुंदर बनेगा। गांव में जहां पर दुर्घटनाओं का अंदेशा है वहां पर इसी तरह से पाइप की रेलिंग लगाई जाएगी ताकि क्षेत्र में हादसों को रोका जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मांढर में मातर महोत्सव में शामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     IDBI बैंक चरोदा धोखाधड़ी मामला: पीड़ितों को राशि वापसी शुरू, श्रेय को लेकर सियासत तेज     |     दादागिरी पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार     |     60 प्रतिशत कैडर नियुक्ति का लाभ दिलाने की मांग, सहकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811