विदिशा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं ‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गुलाब वाटिका स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रसेवा, अंत्योदय तथा समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान से जुड़े विचारों को स्मरण किया।

दुर्गा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण और ‘हरित विदिशा’ के संकल्प के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया।
मुख्य आयोजन के साथ ही शहर के सभी मतदान केंद्रों पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई।

श्री चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संदीप डोंगर, दुर्गा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, वेत्रवती नगर मंडल अध्यक्ष प्रशांत खत्री, छत्रपाल शर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता, महामंत्री सुनील साहू, महामंत्री एवं पार्षद राहुल गुप्ता, पार्षद संतोष पेंटर, कार्यालय मंत्री सागर मीणा, मंत्री महेंद्र सिंह दांगी, राजन सिंह अहिरवार, विनोद सोलंकी, सोशल मीडिया सहप्रभारी राजू रैकवार,

बृजेंद्र सिंह, पप्पू सरदार, सह कार्यालय मंत्री रमेश रैकवार, पार्षद शैलेंद्र सरवैया, हिमांशु राजोरिया, राजू मालवीय, कल्लू, लियाक़त खान, अंकित शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम की जानकारी दुर्गा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान द्वारा दी गई।