Let’s travel together.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने ग्राम 3गांवों में जल जीवन मिशन के तहत चार करोड़ 72 लाख रू लागत की नल जल योजनाओं का किया शिलान्यास

0 144

रायसेन-स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा शनिवार को रायसेन जिले के सांची विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनगवां में आयोजित कार्यक्रम में कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया। विकास यात्रा बनगवां से प्रारंभ होकर ग्राम पठारी, सुरई सहित अन्य ग्रामों में पहुंची। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन के तहत चार करोड़ 72 लाख रू लागत की तीन नल जल योजनाओं के तहत घरेलू नल कनेक्शन कार्य का शिलान्यास किया गयासाथ ही अनेक हितग्राहियों को विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए। स्वास्थ्य मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि जल कलश यात्रा में भी शामिल हुए।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा ग्राम बनगवां में 161.10 लाख रुपए लागत और ग्राम रतनपुर खैराबाद में 46.90 लाख रुपए लागत से नल जल योजना में शत प्रतिशत घरों में घरेलू नल कनेक्शन कार्य का शिलान्यास किया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत पठारी में भी जल जीवन मिशन के अंतर्गत 169.35 लाख रू लागत से नलजल योजना के माध्यम से ग्राम पठारी में शत-प्रतिशत

क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन कार्य का शिलान्यास किया तथा 5.19 लाख रू की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसी प्रकार ग्राम सुरई में भी स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत 95 लाख रू लागत से नलजल योजना के माध्यम से शत-प्रतिशत क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन कार्य का शिलान्यास किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |     सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक रफीक खान को दी भावभीनी विदाई     |     बस्तर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती में मनमानी     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएँ     |     बेगमगंज एसडीएम पदस्थ हुई प्रियंका भलावी      |     बैंक के वरिष्ठ खातेदारों सहित बैंककर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण      |     अब बरेली का स्ट्रीट फूड होगा और सुरक्षित: मंत्री पटेल की पहल पर 130 वेंडर्स को मिली ट्रेनिंग, पीएम स्वनिधि से जुड़ेंगे     |     आचार्य श्री का मध्य प्रदेश में प्रवेश दो जुलाई को पांढुर्ना में      |     भावुक माहौल में दी गई डॉ. रामकुमार स्वर्णकार को विदाई, कहा- व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों उत्कृष्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811