Let’s travel together.

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत शिविर का आयोजन

0 166

सतीश मेथिल सांचेत रायसेन

सांचेत मैं पंचायत भवन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें हितग्राहियों को दिया योजना का लाभ सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आए 750 आवेदन आये सर्वाधिक आवेदन आयुष्मान कार्ड के लिए आए जिसमें पात्र व्यक्ति को आसमान कार्ड वृद्धा पेंशन और समग्र आईडी का ग्राम पंचायत के सरपंच कल्याण सिंह लोधी द्वारा तुरंत निराकरण किया गया शिविर के माध्यम से 60 से 70 प्रतिशत हितग्राहियों को मौके पर ही लाभांवित किया गया है जनसेवा अभियान के तहत ग्राम पंचायत में लगाए गए शिविर में हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।सांचेत सरपंच कल्याण सिंह लोधी ने बताया कि अब तक मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत शिविरों में बड़ी संख्या में हितग्राही योजनाओं का लाभ लेने आ रहे हैं। शिविरों के माध्यम से 60 से 70 प्रतिशत हितग्राहियों को मौके पर ही लाभांवित किया गया है। ग्रामीण शिविरों में प्राप्त इन आवेदनों की परीक्षण कर द्वितीय चरण में पात्र हितग्राहियों को लाभान्‍वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन हितग्राहीमूलक योजनाओं में लाभान्‍वित करने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पहला चरण 5 अक्टूबर तक रहेगा। पहले चरण में प्राप्त आवेदनों में से जो शेष रह जाते हैं, उनके परीक्षण उपरांत दूसरे चरण में 31 अक्टूबर तक सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्‍वित किया जाएगा। सांचेत सरपंच कल्याण सिंह लोधी द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित नहीं रहे । उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों को हितग्राहीमूलक योजनाओं में कोई कोताही नहीं बरतने और सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिले यह सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए। बता दें कि इन शिविरों की निगरानी के लिए कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां से अधिकारी शिविर में प्राप्त आवेदन, लाभ लेने वाले हितग्राही की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर सांचेत सांचेत सरपंच कल्याण सिंह लोधी पूर्व सरपंच देवकिशन शर्मा ग्राम सेवक सियाराम रघुवंशी आर ऐ इ ओ हरिनारायण शर्मा ऐ डी ओ पटवारी शिवम मेहरा खुशी लाल गौर सचिव हरिनारायण लोधी रोजगार सहायक सचिव राजेंद्र शर्मा फौजी सुनील साहू नकतरा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लता पंथी राजबाई सेन संजू लोधी नर्मदा प्रसाद शर्मा ब्रज मोहन चौबे भूरालाल लोधी राजेश लोधी संतोष उपाध्याय रतन कुशवाह मलखान पवैया सुनील यादव रणधीर सिंह राजपूत दिमान सिंह लोधी कल्याण सिंह जसपुरिया डॉक्टर बृजेश लोधी संतोष पंथी चौकीदार आदि उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811