Let’s travel together.

वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण रोकने पहुंचे डिप्टी रेंजर को अतिक्रमणकारियों ने लाठी,डंडों से पीटा,टैक्टर चढ़ाने का भी प्रयास

0 330

विदिशा। मध्यप्रदेश में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण या अबैध कब्जा करने बाले अपराधियो के हौसले बुलंद है।ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में सरकारी जमीनों पर रसूखदार या फिर आपराधिक तत्व लगातार कवजा कर रहे है।गांवों के तो चारोखर निस्तार,श्मशानघाट भी अब इनसे नही बचे है।

ताजा मामला विदिशा जिले की लटेरी तहसील के ग्राम तिलोनी का है। यहां अतिक्रमण रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर अतिक्रमण कारियों ने हमला हो गया। अतिक्रमणकारियों ने विभाग के डिप्टी रेंजर सहित चौकीदार के साथ लाठी डंडों से मारपीट की। इतना ही नहीं डिप्टी रेंजर विनोद तिवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाने का भी प्रयास किया गया। उक्त घटना की बताई जा रही है। हमले में डिप्टी रेंजर घायल हो गए जिनका जिला अस्पताल विदिशा में इलाज चल रहा है। यहां सरकारी वन विभाग की दस हेक्टेयर भूमि पर गांव के सात आठ लोग ट्रेक्टर से प्लाऊ चलाकर जमीन समतल कर रहे थे। रोकने पर इन लोगो ने दीप्तिरेंजर विनोद तिवारी पर हमला बोल दिया।लाठी डंडों से उनकी पिटाई कर दी।गांव के चौकीदार ने बमुश्किल उन्हें बचाकर लटेरी अस्पताल भर्ती कराया।जहां से जिला अस्पताल विदिशा रेफर किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सागर में मौन जुलूस ,दो आर्यिकाओं की समाधि, नाराज जैन समाज का प्रभावी जुलूस निकला     |     नाम प्रगति बाजार, हालत गांव की गलियों से बदतर: दो साल से खुदी पड़ी सड़क     |     सगौर कुएं हादसा : विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     पिपलिया बरई में जन अभियान परिषद् का जल गंगा संवर्धन गंगा दशहरा कार्यक्रम      |     विहाररत साध्वियों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर उच्चस्तरीय जांच की मांग     |     आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं प्रसारण प्रणाली पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित: मेरा युवा भारत रायसेन     |     संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811