Let’s travel together.

धूमधाम से मनाया जाता है बसंत पंचमी पर माँ विजयासन का जन्मदिवस

0 177

तीन शताब्दी से आस्था का केन्द्र मां विजयासन माता मंदिर

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

एक ऐसा प्रसिद्ध स्थान रायसेन जिले सिलवानी में स्थित है। जहां स्वास्थ्य लाभ एवं मनोकामना दर्शन मात्र से मिल जाती है मन में श्रद्धा और विश्वास हो तो दर्शन मात्र से संतानहीन दंपत्ति को संतान प्राप्त हो जाती है। ऐसा ही प्रसिद्ध स्थान सिलवानी नगर में स्थित है। माँ विजयासन माता का मंदिर जोकि तीन सदी पुराना बताया जाता है। कुछ बर्षो पूर्व इस मंदिर का जीर्णोद्धार एवं माता की सुंदर आकर्षक प्रतिमा एवं शिव परिवार की स्थापना की गई है।
रायसेन जिला मुख्यालय से मात्र 83 किलोमीटर की दूरी पर सिलवानी की घनी आबादी के मध्य स्थापित इस मंदिर का इतिहास उस समय का बताया जाता है जब कि क्षेत्र में वाहन एवं यातायात हेतु यहां के वाशिंदे घोड़ा, बैलगाड़ी आदि संसाधनों का उपयोग करते थे।

बुजुर्ग बताते है कि लगभग तीन शताब्दी पूर्व निकटतम विदिशा जिले के गंजबासौदा नगर के कपूर परिवार माता का भक्त था। परंतु संतानहीन होनेे के कारण प्रायः दुःखी रहता था। तब माँ विजयासन की प्रेरणा से कपूर परिवार की तीसरी पीढ़ी के शिवनंदन कपूर घोड़े की सवारी कर सिलवानी आये तथा माँ विजयासन का मंदिर ढ़ूंढने पर मंदिर नहीं मिला, तब कुछ दिन रूकने पर माँ विजयासन की प्रेरणा से एक कचरे फेंकने के स्थान की सफाई करवाने पर माँ की पांच पिण्डियां प्रकट हुई उनके दर्शन मात्र से शिवनंदन कपूर के घर में पुत्र की किलकारियां गूंजी। तब उस स्थान पर चबूतरा बनबाकर कपूर खानदान के साथ अन्य धार्मिक अस्तिकों ने भी माँ की पूजा अर्चना आरंभ कर दी। कपूर परिवार की तीसरी पीढ़ी के बारिस बद्रीनारायण कपूर धर्मपत्नि कृष्णावती द्वारा बसंत पंचमी 23 जनवरी 1988 को चबूतरे का जीर्णोद्वार एवं मढ़िया की स्थापना की गई थी तब से अनवरत बसंत पंचमी को माँ विजयासन का जन्मदिवस श्रद्धालुओं द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है।


भक्तों की श्रद्धा और आस्था तथा उत्साह के चलते छोटी सी मढ़िया बड़े मंदिर का रूप ले चुकी है। भक्तों द्वारा जनसहयोग से राशि एकत्रित कर मंदिर को गुजरात के कुशल कारीगरों द्वारा आकर्षक नक्काशी कर सुंदर एवं कलात्मक मंदिर बनाया गया है प्रत्येक दिन प्रातः एवं सायंकाल को भक्तों द्वारा माँ की आरती श्रद्धापूर्वक की जाती है। आरती में बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिरिक्त आबकारी आयुक्त राजेश हेनरी पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी का आरोप     |     डॉ राकेश सिंह जादौन बने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष     |     अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार     |     28 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद शिक्षिका प्रेमलता दुबे का भावभीना सम्मान व विदाई     |     20 दिन में सांची को मिलेगा पानी: सहायक आयुक्त का निरीक्षण, 20 करोड़ की योजना के निर्देश     |     बुद्ध पूर्णिमा पर सांची में भव्य आयोजन     |     शान्वी ने किया परिवार और छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित     |     सचिव आवास में चल रहा अन्नपूर्णा भवन कलेक्टर से की नए भवन की मांग     |     मध्यप्रदेश के शिल्प का फ्रांस में गूँज रहा है नाम : ‘फ़ोयर डे पेरिस’ में लहरा रहा है ‘बाग प्रिंट’ का परचम     |     खेल प्रतिभाओं का समर कैंप का प्रारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811