Let’s travel together.

मंत्रोचार के साथ शिशु मंदिर में 3 से 5 वर्ष के बच्चो का हुआ विद्यारंभ संस्कार

0 201

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

सिलवानी के सरस्वती शिशु मंदिर में मां सरस्वती प्राकट्य के उत्सव बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यारम्भ संस्कार का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में नगर के 3 से 5 वर्ष के बच्चो द्वारा ॐ प्रणवाक्षर लिखवाकर प्रथम पाटीपूजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं सरस्वती वंदना कराकर किया गया। विद्यारम्भ संस्कार कार्यक्रम में अध्यक्षता वीर शिवाजी शिक्षण समिति के अध्यक्ष किशोर सिंह शेखावत, मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश राय एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के अभिभावक दीपक शुक्ला मंचासीन रहे।

कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए विद्यालय प्राचार्य विनय कुमार शर्मा ने बताया कि संस्कार का अर्थ होता है विशेष क्रियाओं द्वारा साधारण वस्तु को उत्तम बना देना। भारतीय सनातन परंपरा में महर्षि वेदव्यास जी द्वारा 16 संस्कारो का उल्लेख किया गया है जिसमें विद्यारम्भ संस्कार को दसवां संस्कार माना गया है। बालक की शिक्षा का कार्य विद्यारम्भ संस्कार के बाद ही आरम्भ किया जाता है।

विद्यारम्भ संस्कार हेतु नगर के 156 भैया बहिनो द्वारा पंजीयन कराया गया था, जिसमे से 107 अभिभावकों द्वारा अपने बच्चो का पाटी पूजन कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिशु वाटिका के भैया-बहिनो द्वारा रंगमंच की प्रस्तुतियां भी दी गई, जसे देख अभिभावकों ने छोटे छोटे बच्चो की भूरी भूरी प्रसंशा भी की।ऐसे धार्मिक व सुंदर आयोजन नगर में चर्चा का विषय रहा, नव अभिभावकों द्वारा विद्यालय के कार्य को सराहा गया।


कार्यक्रम का संचालन विद्यालय आचार्या सुशीला सराठे दीदी द्वारा किया गया, इस अवसर पर नगरजन एवम विद्यालय आचार्य परिवार उपस्थित रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811