भोपाल । मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नोटिस पर तिलमिलाए हुए हैं। उन्होंने ईडी के समन पर पत्र लिखकर पूछा है कि उन्हें 27 जनवरी को ईडी के दिल्ली कार्यालय में बुलाया गया, लेकिन इसमें कहीं यह नहीं बताया कि आरोप क्या है। अभी तक मैने ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिससे ईडी नोटिस दे सके। नियमानुसार किसी भी समन में यह उल्लेख किया जाता है कि किस आरोप में बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईडी भाजपा सरकार का एजेंट बनकर काम कर रहा है। डा. सिंह शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि ईडी ने उन्हें 13 जनवरी को नोटिस भेजा था। डा. सिंह के अनुसार उन्हें यह नोटिस 24 जनवरी को मिला। इसके बाद उन्होंने अधिवक्ता कपिल सिब्बल और विवेक तन्खा से चर्चा की। दोनों ने कहा कि इस तरह का नोटिस नहीं भेजा सकता। इसके बाद उल्टा ईडी को नोटिस देकर पूछा है कि उन पर आरोप क्या है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने कहा कि ईडी, सीबीआइ, लोकायुक्त जैसी संस्थाएं भाजपा के अनुषांगिक संगठन की तरह काम कर रही हैं। भाजपा ने कांग्रेस के 130 नेताओं की सूची तैयार की है, जिन्हें विधानसभा चुनाव से पहले इसी तरह से प्रताड़ित करने की तैयारी है। कांग्रेस सड़क पर उतरेगी, पर हार नहीं मानेगी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.