Let’s travel together.

महाविद्यालयीन अतिथि विद्वान 29 जनवरी को उतरेंगे सड़क पर

0 433

नीलम पार्क में होगी वादा निभाओ स्मरण सभा

डॉ. अनिल जैन

भोपाल। सूबे के सरकारी महाविद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध सेवा देने वाले महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों ने सरकार से आर पार की लड़ाई का मूड बना लिए हैं।पूरे मध्य प्रदेश के हजारों अतिथि विद्वान  29 जनवरी  रविवार को नीलाम पार्क में आंदोलन करेंगे।सुबह से ही अतिथि विद्वानों का एकत्रित होना शुरू हो जाएगा।इस एकदिवसीय प्रदर्शन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अपना वादा पूरा करने की गुहार लगाई जायेगी जो उन्होंने विपक्ष में रहते हुए अतिथि विद्वानों के आंदोलन में जाकर किया था।इसी आंदोलन में जब कांग्रेस सरकार थी तो अतिथि विद्वानों के नियमितीकरण की नोटशीट तैयार की थी लेकिन सरकार के उथल पुथल में नोटशीट कैबिनेट में नहीं रख पाई थी कमलनाथ सरकार।

-पूरे प्रदेश के अतिथि विद्वान इकठ्ठा होकर भाजपा सरकार से अपने नियमितीकरण भविष्य सुरक्षित की गुहार लगाएंगे।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पूरी भाजपा जब विपक्ष में थी तो अतिथि विद्वानों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष की थी।अब सत्ता में हैं तो भविष्य सुरक्षित क्यों नहीं।इसी तारतम्य में प्रदेश भर के अतिथि विद्वान नीलम पार्क में इकट्ठा होकर अपनी आवाज उठाएंगे।शासन प्रशासन से निवेदन है कि मध्य प्रदेश के मूल निवासी अतिथि विद्वानों के लिए नीति बनाए।
डॉ आशीष पांडेय मीडिया प्रभारी अतिथि विद्वान महासंघ/संयुक्त मोर्चा

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811